रांची. पिठोरिया घाटी रतनटाड़ के पास रविवार को युवती द्वारा शादी का प्रस्ताव ठुकराने से नाराज प्रेमी ने चाकू से वार कर दिया। इसमें वह बाल-बाल बच गई। युवती के गर्दन पर हल्की चोट आई है। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने आरोपी अरविंद कुमार को पकड़ कर पिटाई की फिर पिठोरिया पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना के बाद से युवती दहशत में है। पिठोरिया थाना प्रभारी विनोद राम ने बताया कि युवक-युवती ने साथ में पढ़ाई की है। अरविंद का उसके यहां बराबर आना जाना था। युवती प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के सिलसिले में कुछ वर्षों से रांची में रहती है। अरविंद उससे मिलने रांची आया। इसके बाद दोनों पतरातू डैम घूमने के लिए निकले।
दोपहर 1.45 दो बजे पिठोरिया घाटी में उसने रतनटाड़ के पास बाइक रोकी। वहां उसने युवती को शादी करने का प्रस्ताव दिया। इस पर वह तैयार नहीं हुई। इस बात पर नाराज होकर अरविंद ने चाकू से उसके गर्दन पर हमला कर दिया। घटनास्थल से चाकू भी बरामद हुआ है। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने अरविंद को हिरासत में ले लिया है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.