पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
गोड्डा. अडाणी पावर प्लांट के लिए पाइप लाइन बिछाने वाली कंपनी की मशीनें जलाने के मामले में पुलिस ने तीन अपराधियाें को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें अभय तुरी (बोरियो, साहेबंगज), ड्राइवर संजू बास्की (बोरियो) और मनोज ठाकुर (ललमटिया) शामिल है। पिछले दिनाें अपराधियाें ने मजदूरों के साथ मारपीट कर उन्हें भगा दिया था। इसके बाद डीजल व केराेसिन छिड़क कर दो हाइड्रा मशीन और एक पाेकलेन मशीन को जला दिया था। 10 जनवरी को ठाकुरगंगटी थाना में काम करा रही कंपनी ने एफआईआर दर्ज कराई थी।
पूर्व में सूर्या हांसदा झामुमाे में था
मामले में लोक संपत्ति निवारण अधिनियम 1984 के तहत अज्ञात अपराधकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। लेकिन मामले की जांच में पुलिस काे पता चला कि रंगदारी और अपने लाेगाें काे ठेका दिलाने का दबाव बनाने के लिए भाजपा नेता सूर्या हांसदा ने षड़यंत्र रचा था। उसने अपराधी गिराेह के सदस्याें की मार्फत दहशत फैलाने के लिए कंपनी की मशीनाें काे जलवा दिया था। पुलिस के अनुसार, सूर्या हांसदा ने भाजपा के टिकट पर 2019 में बाेरियाे से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। इससे पहले भी वह चुनाव लड़ चुका है। पूर्व में सूर्या हांसदा झामुमाे में था।
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर हो रही छापेमारी
गाेड्डा के एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने बताया- आपराधिक षड़यंत्र रचनेवाले मुख्य आराेपी सूर्या हांसदा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार अपराधियाें ने पूछताछ में बताया कि रंगदारी और अपने लाेगाें काे काम देने का दबाब बनाने के लिए स्थानीय और बाहरी लोगों की मदद से निर्माण करा रही कंपनी पर लगातार दबाव बना रहा था। गिरफ्तार अपराधी अभय तुरी, संजू बास्की और मनोज ठाकुर ने बताया कि घटना काे अंजाम देने में सूर्या हांसदा के रिश्तेदार भी शामिल थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.