पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लगातार बारिश से गेरुआ नदी में आई बाढ़ से पुल क्षतिग्रस्त; बाल-बाल बचा बाइक सवार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षतिग्रस्त पुल के बीच फंसी बाइक।
  • हादसे में क्षतिग्रस्त पुल के बीच में जा फंसी बाइक
  • हजारीबाग, सिमरिया और चतरा से टंडवा का संपर्क टूटा

चतरा. टंडवा के गेरुआ में पुल धंसने वजह से शनिवार को एक हादसा होने से रह गया। बाइक सवार पुल पार कर रहा था तभी अचानक से पुल धंस गया। इससे सवार पुल के दूसरी ओर जा गिरा जबकि उसकी बाइक क्षतिग्रस्त पुल में फंस गई। घटना के बाद पुल पर आवाजाही रोक दी गई है। लगातार बारिश की वजह से गेरुआ नदी में बाढ़ आ गई है। 

पहले से जर्जर था पुल
जानकारी के मुताबिक, पुल पहले से जर्जर हो चुका था। 200 फीट लंबे और 50 फीट ऊंचे पुल के क्षतिग्रस्त होने से हजारीबाग, सिमरिया समेत चतरा से टंडवा का संपर्क टूट गया है। पुल को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। 

खबरें और भी हैं...