पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एमजीएम में महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में विधानसभा में हंगामा, वेल में अाए विधायक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar
फाइल फोटो।
  • स्वास्थ्य मंत्री ने दिया कार्रवाई का भरोसा, कहा- सिटी एसपी खुद कर रहे हैं मामले का जांच
  • सदन में राजमहल से भाजपा विधायक अनंत अाेझा ने लहराया दैनिक भास्कर
  • माले विधायक ने सड़क सुरक्षा नीति से संबंधित और भाजपा विधायक ने बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट संबंधी सवाल उठाया

रांची. जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में एक महिला के साथ हुए दुष्कर्म का मामला विधानसभा में शुक्रवार को जाेर शाेर से उठाया गया। इसकी वजह से माहाैल गर्म हाे गया। इसको लेकर भाजपा विधायकों ने वेल में आकर विरोध प्रदर्शन भी किया। साथ ही सरकार को भी कटघरे में खड़ा किया। अनंत अाेझा ने इस मामले को लेकर सदन के भीतर दाे बार दैनिक भास्कर अखबार लहराया अाैर फिर कार्यस्थगन प्रस्ताव भी लाया। लेकिन स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने उसे अमान्य कर दिया। 


शुक्रवार काे जैसे ही विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई अाैर स्पीकर ने प्रश्नकाल शुरू किया। विधायक भानुप्रताप शाही ने व्यवस्था का प्रश्न बताते हुए कहा कि स्वास्थ्य मंत्री जहां के विधायक हैं, उन्हीं के क्षेत्र के एमजीएम अस्पताल में दुष्कर्म जैसी घृणित घटना हुई है। लेकिन इस संबंध में सरकार की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर दोषियों को दंडित करने की मांग रखी। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि जमशेदपुर के एसएसपी को जांच के लिए बोला गया है। जांच में सरकार कोई कमी नहीं रहने देना चाहती है। यह सरकार कार्रवाई करके भी दिखाएगी। हालांकि स्वास्थ मंत्री ने मामले काे सस्पेक्टेड भी बताया। इसके बाद विपक्ष का शोर शराबा शुरू हो गया। सभी विपक्षी विधायक वेल में आ गये और हंगामा शुरू कर दिया। 


इस बीच संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि मामले की जांच करायी जा रही है। विपक्ष इस बात का भराेसा रखे कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। वे स्पीकर से इस संबंध में नियमन देने की मांग करने लगे। इस पर स्पीकर ने कहा कि अनुसंधान करने का वक्त दें। जब सरकार ने यह बता दिया है कि जांच हो रही है तो सभी को संतुष्ट हो जाना चाहिए। कहा कि इस मामले में नियमन देने की कोई अावश्यकता नहीं है। इसके बाद विपक्षी अपनी सीट पर वापस आ गये। भाजपा विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि मंत्री संदिग्ध होने की बात बोल रहे हैं जो उचित नहीं है। जांच की बात बोलकर इसे लीपापाेती कर ठेलने का प्रयास किया जा रहा है। इसकी जांच 24 घंटे में होनी चाहिए। 

ढुल्लू महतो को आतंकी की तरह परेशान कर रही है पुलिस : बाउरी
भाजपा विधायक अमर बाउरी ने कहा कि विधायक ढुल्लू महतो काे पुलिस आतंकी की तरह परेशान कर रही है। वह जन प्रतिनिधि हैं। उनका विशेषाधिकार है। उन पर मर्डर या आतंकवादी होने का कोई चार्ज नहीं है। लेकिन पुलिस दिन रात उन्हें परेशान करने में लगी है। 200 की संख्या में पुलिस रात में उनके घर पर जाती है। वे विधानसभा भी नहीं आ पा रहे हैं। अमर बाउरी ने शुक्रवार काे यह मामला सदन में उठाया। उन्हाेंने कहा कि ढुल्लू महताे कोई क्रिमिनल नहीं हैं कि पुलिस इतनी तत्परता से काम कर रही है। उनके समर्थकाें काे पुलिस पहले पूछताछ के लिए ले जाती है फिर उनपर एफअाईअार दर्ज किया जाता है। इसकी वजह से उनके पूरे परिवार और उनके समर्थकों के बीच भय बना हुआ है। इसलिए पुलिसिया कार्रवाई को रोका जाए। उन्हाेंने स्पीकर से कहा कि ढुल्लू महताे भी इसी सदन के सदस्य हैं। एेसे में स्पीकर काे उन्हें संरक्षण देना चाहिए।

बायोमेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट की जांच के लिए बने कमेटी: विरंची नारायण
भाजपा के विधायक विरंची नारायण ने कहा कि बायाेमेडिकल वेस्ट अत्यंत ही खतरनाक है। इससे काेराेना से भी ज्यादा गंभीर बीमारी हाे सकती है लेकिन राज्य में बायाेमेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। राज्य में रामगढ़ अाैर लाेहरदगा में जाे प्लांट है वहां एक साथ 15 दिनाें का बायाेमेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट के लिए ले जाया जाता है। यह अाैर खतरनाक है। क्याेंकि प्रति बेड के हिसाब से मात्र सात रूपए का भुगतान किया जाता है। रिम्स में खुद का बायाेमेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट है। इससे वहां भर्ती मरीजाें काे ही खतरा हाे सकता है। उन्हाेंने मांग की कि बायाेमेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट की जांच के लिए विधानसभा कमेटी बनाई जानी चाहिए। मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि यह गंभीर विषय है। वर्तमान में छह जिलाें पाकुड़, देवघर, सिंदरी, हजारीबाग, मेदिनीनगर अादित्यपुर में बायाेमेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट के लिए केंद्र काे लिखा गया है। 

पूर्व स्वास्थ मंत्री के तेवर हुए कड़े बीच नाेकझाेंक
इसी क्रम में मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि पूर्व की सरकार ने इसपर कुछ नहीं किया। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी यहां बैठे हैं। इस पर पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि वर्तमान मंत्री उनसे उम्र में काफी छाेटे हैं। पहली बार कुछ माह के लिए मंत्री बने थे अब दाे माह हुअा है। मैं उनसे काफी सीनियर हूं। बिहार में भी मंत्री रहा। मैंने क्या किया है इसकी समीक्षा कर लें। ये दाे माह में ही सबकुछ ताे नहीं हाे गया हाेगा। हालांकि बाद में मंत्री बन्ना गुप्ता ने यह कहकर बात खत्म की कि उन्हें पूर्व मंत्री से काफी कुछ सीखना है। मैंने उन्हें पीड़ा पहुंचाने के लिए यह बात नहीं कही थी।

खबरें और भी हैं...