पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
रांची. शहजादा अनवर काे कांग्रेस की ओर से राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने से विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी नाराज नजर आए। उन्हाेंने कहा कि अल्पसंख्यक काे उम्मीदवार बनाने के नाम पर लाॅपीपाॅप थमाया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो उम्मीदवार उतारा है, उससे यह साफ पता चलता है कि हम लोगों ने भाजपा को वॉकओवर दे दिया है।
पार्टी के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने अल्पसंख्यक समाज काे ठगने का काम किया है। आखिर वे यूपीए के दूसरे उम्मीदवार काे कैसै जिताएंगे। यह टिकट राहुल गांधी और साेनिया गांधी ने नहीं बांटा है। यह आरपीएन सिंह ने बांटा है। अब वे रांची आएं... कैंप करें और इस उम्मीदवार काे जिताएं। इरफान ने कहा कि जिस प्रकार एक अल्पसंख्यक को उम्मीदवार बनाया गया है उसके पीछे एक बड़ी राजनीति है। अल्पसंख्यक वर्ग को सिर्फ खुश करने के लिए उम्मीदवार बनाया गया है ताकि वे आने वाले राजसभा चुनाव में अपना दावा ना ठोक सके। इस बात को समझने की जरूरत है और सही निर्णय लेने की जरूरत है।
अल्पसंख्यक वर्ग सिर्फ वोट देने के लिए नहीं बल्कि पूरी कड़ी का एक अहम हिस्सा है और उन्हें उचित सम्मान मिलना चाहिए। इसके साथ ही उन्हाेंने कहा कि पार्टी द्वारा अल्पसंख्यक उम्मीदवार खड़ा करने का वे स्वागत करते हैं अब हम सभी को गंभीरता से इसे लेना चाहिए और जीत के लिए जरूरी रणनीति के तहत लड़ना चाहिए और जिताना भी चाहिए। इसके साथ ही उन्हाेंने यह भी आराेप लगाया कि उन्हें राहुल गांधी से मिलने नहीं दिया जा रहा है।
आरपीएन बाेले-नहीं चलेगी ठेकेदारी, इरफान कार्रवाई के लिए बाध्य न करें
इस संबंध में जब आरपीएन सिंह से पूछा गया ताे उन्हाेंने कहा- इरफान अंसारी कार्रवाई करने के लिए बाध्य न करें। वे कम उम्र के हैं और उन्हें अभी राजनीति करनी है। अगर उन्हें कहीं काेई दिक्कत है और कुछ कहना है ताे पार्टी फाेरम में कहना चाहिए। अगर वे मीडिया में बयान देते रहे ताे उनपर भी कार्रवाई हाे जाएगी। कांग्रेस में ठेकेदारी प्रथा बंद हाे चुकी है। अब पार्टी में काेई ठेकेदारी नहीं चलने वाली है। वे जल्द ही रांची आ रहे हैं। पार्टी ने अपना प्रत्याशी दे दिया है। लाेकसभा चुनाव के समय किए वादे के आधार पर अल्पसंख्यक काे उम्मीदवार बनाया गया है। सारा कुछ आलाकमान की जानकारी और सहमति से हाेता है। इसमें किसी काेई शक नहीं होनी चाहिए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.