गीतांजलि क्लब दुर्गा पूजा समिति 42 वर्षों से पूजा कर रही है। इस वर्ष गीतांजलि क्लब द्वारा केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार में रहने वाले जारवा जनजाति के उत्सव व रहन-सहन को दिखाया जाएगा। प्रदेश का रूप साल के पत्ते, नारियल के छिलके, बांस और पेंटिंग से दिया जाएगा। 25 आदमियों के पुतले रहेंगे, जो वहां की कला और संस्कृति को प्रदर्शन करते दिखेंगे। पंडाल में कई बारीक पेंटिंग की जा रही हैं, जिससे तीन माह पहले से काम चल रहा है।
गीतांजलि क्लब दुर्गा पूजा समिति
कुल खर्च
21 लाख
लाइट खर्च
2 लाख
प्रतिमा खर्च
2 लाख
पंडाल खर्च
15 लाख रुपए