पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
रांची. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आदेश के बाद गिरिडीह निवासी 12 वर्षीय सोनी कुमारी के इलाज के लिए आर्थिक मदद पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री को इस संबंध में उपायुक्त गिरिडीह ने सूचित किया कि रिम्स में इलाजरत सोनी कुमारी को उच्चतर स्वास्थ्य संस्थान में इलाज के लिए एस्टिमेट तैयार कर मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त गिरिडीह को सोनी के इलाज के लिए असाध्य रोग उपचार योजना के अंतर्गत कार्रवाई के लिए निर्देश दिया था।
सोनी की दोनों किडनी है खराब
मुख्यमंत्री को बताया गया कि गिरिडीह की 12 वर्षीय सोनी रिम्स में इलाजरत है। सोनी की दोनों किडनियां खराब हैं। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसके परिजन एम्स में इलाज करा पाने में असक्षम हैं। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपरोक्त निर्देश दिया।
अर्शी नाज को भी मिला सहारा
मुख्यमंत्री की पहल पर कैंसर पीड़ित अर्शी नाज को मुख्यमंत्री गम्भीर रोग उपचार योजना से लाभान्वित कर दिया गया। मुख्यमंत्री को धनबाद उपायुक्त ने सूचित करते हुए बताया कि पीड़िता को तत्काल टाटा स्मारक हॉस्पिटल, मुंबई के अनुसार मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत एक लाख 20 हजार रुपए स्वीकृत कर आरटीजीएस से भुगतान किया जा रहा है।
अर्शी की उम्मीद नहीं गई व्यर्थ
मुख्यमंत्री को बताया गया कि धनबाद के वासेपुर, करीमगंज निवासी अर्शी नाज कैंसर से पीड़ित है। उसकी अन्तिम उम्मीद सरकार से है। सरकार उसके इलाज में सहयोग करें।










Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.