पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
रांची. राजधानी में 17 मार्च तक बादल छाए रह सकते हैं। कई स्थानों पर गर्जन, वज्रपात और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 14 मार्च तक राज्य के कई जिलों में कुछ स्थानों पर गर्जन, वज्रपात और ओलावृष्टि के साथ ही लगभग 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अचानक हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की है।
पूरे राज्य के न्यूनतम तापमान में ज्यादा परिवर्तन न होने के साथ ही उच्चतम तापमान में गिरावट की स्थिति बनी रहेगी। न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री तक और उच्चतम तापमान 26 या 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
क्यों हो रही है बारिश
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में बारिश पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न एंटी-साइक्लोन सिस्टम के कारण हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थान और पड़ोसी इलाकों में कम दबाव वाला क्षेत्र उत्पन्न हो रहा है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न एंटी-साइक्लोन सिस्टम के कारण झारखंड में नमी आ रही है। इन्ही दो कारणों से मार्च महीने में पूरे राज्य में बारिश दर्ज की जा रही है।
इस वर्ष मार्च में पिछले वर्षों की अपेक्षा अधिक बारिश
वर्ष 2019 तक मार्च के महीने में प्री मानसून के कारण बारिश होती थी। पर इस वर्ष प्री-मॉनसून के साथ पश्चिमी विक्षोभ का असर अधिक देखने को मिला है, जिससे इस वर्ष मार्च में बारिश अधिक हुई है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.