पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

झारखंड की महिलाएं नई दिल्ली में करेंगी कला का प्रदर्शन, इंडिया गेट पर लगेगा स्टॉल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रोजेक्ट भवन स्थित सभागार में उत्पादों की प्रदर्शनी में नगरीय प्रशासन निदेशालय के निदेशक राजीव रंजन। - Dainik Bhaskar
प्रोजेक्ट भवन स्थित सभागार में उत्पादों की प्रदर्शनी में नगरीय प्रशासन निदेशालय के निदेशक राजीव रंजन।
  • 28 मार्च से 12 अप्रैल तक इंडिया गेट पर राष्ट्रीय मेला का किया जा रहा आयोजन

रांची. शहरी समृद्धि उत्सव पखवाड़ा के तहत 28 मार्च से 12 अप्रैल तक नई दिल्ली के इंडिया गेट पर राष्ट्रीय मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें झारखंड की महिलाएं भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी। महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री और प्रदर्शनी के लिए इंडिया गेट पर कैंप लगाया जाएगा। इसमें कैंप के लिए चयनित महिलाओं ने गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन स्थित सभागार में अपने उत्पादों की प्रदर्शनी की।


इस दौरान नगरीय प्रशासन निदेशालय के निदेशक राजीव रंजन सहित अन्य अधिकारियों ने महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों का जायजा लिया। उन्होंने महिला समूह के सदस्यों से बात की उत्पाद बनाने की बारीकियों को जाना और उसके लिए उपलब्ध बाजार की भी जानकारी ली। प्रदर्शनी में राज्य के 26 स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों ने अपने विभिन्न उत्पाद जैसे ज्वैलरी, कपड़े, सजावट की वस्तु, खाद्य पदार्थ, जूट से बनी वस्तु इत्यादि प्रदर्शित किया। 

उत्पादन बढ़ाने के लिए महिला समूह को बैंक से मिलेगा लोन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि निदेशक, नगरीय प्रशासन निदेशालय ने उपस्थित स्वयं सहायता समूहों के महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु बधाई दी। निदेशक स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को उनके द्वारा निर्मित उत्पादों की अधिक उत्पादन एवं बिक्री हेतु बैंकों से ऋण उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए। साथ ही सभी सदस्यों के कौशल विकास हेतु प्रशिक्षण कराने का भी निर्देश दिया। इसके साथ ही पथ विक्रेता योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभों से लाभान्वित करने का निर्देश निदेशक द्वारा सम्बंधित पधादिकारियों को दिया गया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के महिलाओं के द्वारा बनाए गए उत्कृष्ट उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री हेतु निकायों में उपलब्ध वेंडर्स मार्केट में स्थान उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। 

खबरें और भी हैं...