पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
गुमला. घाघरा थाना क्षेत्र के छोटा अजियातु गांव निवासी देवानंद सिंह की पत्नी गुड़िया देवी की जहर खाने से मौत हो गई। इस संबंध में मृतका के भाई बाबूलाल सिंह ने अपने जीजा पर बहन को जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। घटना मंगलवार की है।
दर्ज प्राथमिकी में बाबूलाल का कहना है कि वे लोग मूल रूप से सिसई के पंडारानी गांव के रहने वाले हैं। सात वर्ष पूर्व उन्होंने बहन की शादी देवानंद से की थी। शादी के तीन वर्ष बाद तक बहन को कोई बच्चा नहीं होने पर ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करना व मारपीट करना शुरू कर दिया। इस बात की जानकारी होने पर वे लोग कई बार बहन के ससुराल जाकर मारपीट नहीं करने का आग्रह भी किया था। साथ ही अच्छे डॉक्टर से इलाज कराने की सलाह भी दी थी।
मृतका के भाई के मुताबिक, उसका जीजा हमेशा धमकी देता था कि बहन को मारकर दूसरा शादी कर लेगा। मंगलवार को सुबह 8:30 बजे जीजा देवानंद ने फोन किया और बताया कि बहन जहर खा लिया है। जिसे सदर अस्पताल ले जाया जा रहा है। जहां पहुंचने पर बहन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाबूलाल ने बताया कि जब वे लोग अस्पताल पहुंचे तो देवानंद हमलोगों काे देख फरार हो गया।




Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.