पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मकान की दीवार गिरने से एक युवक की मौत, दो अन्य घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घटनास्थल पर एंबुलेंस व मौजूद भीड़। - Dainik Bhaskar
घटनास्थल पर एंबुलेंस व मौजूद भीड़।
  • मृतक की पहचान 22 साल के ऋषभ कारवा के रूप में हुई है
  • घायलों में कृष्णा कारवा (22) और दुर्गा कारवा (22) शामिल हैं

चाईबासा. सदर थाना इलाके के मेरी टोला में शनिवार को कच्चे मकान की दीवार गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।  मलबे में दबे तीनों युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य घायलों को इलाज चल रहा है।

तीनों एक ही गांव के निवासी, करने जा रहे थे मजदूरी
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 22 साल के ऋषभ कारवा के रूप में हुई है। घायलों में कृष्णा कारवा (22) और दुर्गा कारवा (22) शामिल हैं। गाड़ीखाना के रहने वाले तीनों पेशे से मजदूर है।  घर से निकलने के बाद तीनों शराब पीने के लिए बिरसा लकड़ा के घर पहुंचे। इसी दौरान पहले से जर्जर मिट्टी की दीवार तीनों पर गिर गई। मलबे में तीनों दब गए जिन्हें निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। 

खबरें और भी हैं...