पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
रांची. डीवीसी (दामोदर वैली कॉरपोरेशन) ने अपने कमांड एरिया में होली के दिन से बिजली कटौती शुरू कर दी है। इसके बाद डीवीसी कमांड एरिया के सात जिले हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और गिरिडीह में बिजली संकट छा गया है। डीवीसी इन एरिया में प्रतिदिन 18 घंटा बिजली कटौती करेगी और यह कटौती डीवीसी ने शुरू कर दिया है। बिजली निगम के मौखिक निवेदन को डीवीसी ने फिर से पूरी तरह नकार दिया है। इससे सात जिलों में बिजली संकट गहरा गया है।
पिछले पांच साल में बकाया बढ़कर हुआ 4995 करोड़
पिछले 5 साल में डीवीसी का झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेवीएनएल) पर 4955 करोड़ रुपए का बकाया हो गया है। डीवीसी ने 25 फरवरी 2020 भुगतान करने का डेट लाइन निर्धारित किया था। बकाया बिल का भुगतान नहीं होने पर 50 प्रतिशत बिजली काटे की सूचना दी थी। डीवीसी ने 10 मार्च से बिजली कटौती शुरू कर दी है। डीवीसी झारखंड में 300 एमवीए बिजली आपूर्ति जेवीएनएल को करती है। जेवीएनएल झारखंड के सात जिलों में घर घर बिजली आपूर्ति करती है। डीवीसी बिजली आपूर्ति का बिल बकाया होने के कारण बिजली कटौती का कार्य शुरू कर दिया है।
6 घंटे में 2 घंटे की करेगी कटौती
डीवीसी के कमर्शियल विभाग ने पत्र जारी कर सभी जिलों में बिजली कटौती का समय भी निर्धारित कर दिया है। प्रत्येक 6 घंटे में मात्र 2 घंटा बिजली आपूर्ति की जाएगी। इस तरह 24 घंटे में हर 6 घंटे के बाद 2 घंटा बिजली आपूर्ति होगी। सभी जिलों के लिए अलग-अलग निर्धारित किया गया है। इधर, डीवीसी के अधिकारियों जेवीएनएल के अधिकारियों ने अलग-अलग पुष्टि की है। मालूम हो कि फरवरी के अंतिम सप्ताह में डीवीसी ने कटौती शुरू की थी लेकिन जेवीएनएल के आग्रह पर इसे स्थगित कर दिया था। मगर 10 मार्च से पुन: कटौती शुरू कर दी गई है।
गुरुवार से 10 हजार के ऊपर के बिजली बिल बकाएदारों की काटा जाएगा कनेक्शन
ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के सीएमडी और ऊर्जा सचिव एल ख्यांगते के राजस्व वसूली को लेकर कड़े निर्देश के बाद राज्य के सभी सर्किल ने हरकत में आ गए हैं। रांची सर्किल के अधीक्षण अभियंता पीके श्रीवास्तव ने इसके लिए डिविजन वाइज टीम का गठन किया है। 12 मार्च से पुन: अभियान तेज किए जाएगा। इसके लिए रांची सेंट्रल डिविजन में कुल 14, कोकर डिविजस में कुल 18, डोरंडा डिविजन में कुल 14, न्यू कैपिटल डिविजन में कुल 14, रांची पूर्वी में कुल 18 एवं रांची पश्चिमी में कुल 18 टीमों की तैनाती की गयी है जो इस अभियान को चलाएंगे। इसके तहत 4 से 6 महीनें से बिजली बिल भुगतान नहीं करने वाले 10 हजार से ऊपर के बकाएदारों के खिलाफ यह अभियान चलाया जाएगा। जानकारी के अनुसार, रांची में ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या करीब 12 हजार से ऊपर है। पीके श्रीवास्तव ने एक बार फिर से ऐसे बकाएदारों से जल्द से जल्द अपना बकाया भुगतान करने की अपील की है।
डीवीसी काे काेयला-पानी की सप्लाई रोक देंगे : शिक्षा मंत्री
बकाया भुगतान न हाेने पर डीवीसी ने कमांड एरिया के सात जिलाें हजारीबाग, चतरा, काेडरमा, रामगढ़, बाेकाराे, धनबाद अाैर गिरिडीह में मंगलवार से फिर बिजली कटाैती शुरू कर दी है। अब 24 घंटे में महज छह घंटे ही बिजली दी जा रही है। डीवीसी के कमर्शियल विभाग ने कहा है कि हर छह घंटे के बाद दाे घंटे बिजली की अापूर्ति की जाएगी। इधर, बिजली कटाैती के खिलाफ शिक्षा मंत्री जगरनाथ महताे ने माेर्चा खाेल दिया है। उन्हाेंने कहा कि वह गुरुवार काे इस मसले पर मुख्यमंत्री से मिलेंगे। फिर अांदाेलन करेंगे। डीवीसी काे काेयला अाैर पानी की सप्लाई राेक दी जाएगी।





Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.