पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
रांची/नई दिल्ली. राजमहल लोकसभा के सांसद विजय हांसदा ने शुक्रवार को सदन में कहा कि 2020 में हम हिन्दू-मुस्लिम की बात कर रहे हैं। पूरा देश इस आग में जल रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास की बात नहीं हो रही है। देश की इस स्थिति को संभालने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि स्कूल में मॉरल साइंस पढ़ाया जाता है, वर्तमान स्थिती में सभी पार्टियों को अपने नेताओं को इसे पढ़ाने की जरुरत है।
राजमहल के सांसद ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आने के बाद दिल्ली में जो भी घटना घटी, उसकी जांच हो। इसमें जो भी शामिल हैं उन पर कर्रवाई की जाए। विजय हांसदा ने कहा कि इस घटना में जो भी लोग आहत हुए हैं उन्हें मुआवजा दिया जाए। इसकी जांच के लिए एक टीम बनाएं, जिसमें सभी पार्टी के लोगों को शामिल किया जाए। यह देश सिर्फ हिन्दू और मुसलमानों का नहीं है। यहां रहने वाले सभी लोग भारतीय हैं। हिन्दू और मुस्लिम की बात कर देश विकास के रास्ते पर आगे नहीं ले जाया जा सकता।
गुरुवार को भी सांसद ने पूछा था सवाल
राजमहल के सांसद विजय हांसदा ने गुरुवार को भी लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान झारखंड से जुड़े हित का मुद्दा उठाया था। सांसद ने कहा कि देवघर में बन रहे हवाई अड्डे का निर्माण कार्य कब तक पूरा होगा। हवाई अड्डे का पब्लिक सेक्टर का कार्य अधूरा है। इसमें क्या समस्या है और इसका समाधान कैसे होगा। इसके बाद केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि इसका कार्य 22 सितंबर 2020 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.