पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
रामगढ़. गोला थाना क्षेत्र के मगनपुर के कुष्टेगढ़ा निवासी युवक छोटू शर्मा की 13 मार्च को बारात निकलने वाली थी। लेकिन उसकी प्रेमिका की शिकायत पर पुलिस ने उसे गुरुवार को पकड़कर जेल भेज दिया। प्रेमिका का आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी पिछले पांच वर्षों से उसका यौन शोषण कर रहा था। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
प्रेमी की शादी होने पर भड़की प्रेमिका
बताया जा रहा है कि छोटू शर्मा की शादी कहीं और तय होने की सूचना पर उसकी प्रेमिका भड़क गई और अपने परिवारवालों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। फिर थाना में छोटू शर्मा के खिलाफ शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण का मामला दर्ज कराया। आरोप पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए छोटू शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इससे पहले मामला थाना पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने युवक और युवती के परिवारवालों को मनाकर दोनों की शादी करा देने की बात कही लेकिन आरोपी और उसके परिजन ने शादी से इनकार कर दिया।




Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.