पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किराए के घर में रह रहे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घटना की सूचना के बाद युवक के कमरे के बाहर जुटी भीड़। - Dainik Bhaskar
घटना की सूचना के बाद युवक के कमरे के बाहर जुटी भीड़।
  • आत्महत्या करने के कारणों की नहीं मिली पुलिस को कोई जानकारी

रांची. नामकुम थाना क्षेत्र के चाय बागान स्थित एक घर में सोमवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम पवन लाल कन्हैया है और वह मूल रूप से गिरिडीह जिला स्थित बेंगाबाद थाना क्षेत्र का रहने वाला था। मृतक चाय बागान में किराए के घर में रहता था। पुलिस आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास में जुटी हुई है।


युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद घटना की जानकारी तुरंत नामकुम पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स भेजा।

बाहर से कपड़ा उठाकर कमरे में ले गया और कर ली आत्महत्या
घटना के बाद पुलिस पूछताछ में मकान मालकिन ने बताया है कि पवन बाहर रस्सी पर धूप में डाले हए  कपड़ों को उठा कर अपने कमरे में ले गया। इसके बाद  वह बाहर नहीं निकला। काफी देर तक रूम बंद होने के बाद जब लोगों ने  आवाज लगाई तो वह कुछ भी नहीं बोला। इसके बाद घर में मौजूद लोगों को कुछ अनहोनी होने की आशंका हुई, जिसके बाद घटना की जानकारी आसपास में मौजूद लोगों को दी गई। इसके बाद दरवाजा तोड़कर देखा तो पवन फांसी के फंदे से झूल रहा था।

खबरें और भी हैं...