पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रांची के 35 निजी स्कूलों में 474 सीटों पर बीपीएल कैटेगरी के बच्चों का होगा दाखिला, प्रशासन ने बनाया हेल्प डेस्क

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो। - Dainik Bhaskar
प्रतीकात्मक फोटो।
  • 28 मार्च तक जमा होगा ऑनलाइन फार्म, 25 % सीटों पर अभिवंचित वर्ग के बच्चों का होगा नामांकन
  • अनिवार्यता....अभिभावकों की वार्षिक आय प्रति वर्ष 72 हजार रुपए से कम होनी चाहिए

रांची. राजधानी के गैर सहायता प्राप्त निजी स्कूलों में बीपीएल कैटेगरी के बच्चों के एडमिशन के लिए रांची के कलेक्ट्रेट ऑफिस के ब्लॉक-ए में हेल्प डेस्क बनाया गया है। यहां अभिभावक नामांकन से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी या मदद ले सकते हैं। जानकारी के लिए कार्यालय कार्यावधि में मोबाइल नंबर 9304306945 और 9031399230 में भी अभिभावक संपर्क कर सकते हैं। आवेदन वेबसाइट www.dseranchi.com पर ऑनलाइन 11 मार्च 2020 से 28 मार्च 2020 तक भरा जायेगा। भरे गये आवेदन पत्र का प्रिंट निकालकर सभी दस्तावेजों को संलग्न कर संबंधित विद्यालय के कार्यालय में 05 अप्रैल 2020 तक जमा किया जा सकेगा।


बता दें कि निजी स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई। इस वर्ग के बच्चों के अभिभावक 28 मार्च तक ऑनलाइन www.dseranchi.com वेबसाइट पर आवेदन जमा कर सकते हैं। भरे हुए फार्म का प्रिंट कराकर संबंधित स्कूल में पांच अप्रैल तक जमा करने के लिए कहा गया है। 


संबंधित स्कूल ही प्रमाण पत्रों का वेरिफिकेशन करेंगे। शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 के तहत निजी स्कूलों के कुल सीटों का 25 प्रतिशत अभिवंचितों को एडमिशन लिए जाने का प्रावधान है। इसके तहत रांची के 35 निजी स्कूलों में 474 सीटों पर एडमिशन लिया जाना है। अभिवंचित (एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक समुदाय, दिव्यांग और अनाथ बच्चे) बच्चों के अभिभावकों को 72 हजार रुपए से वार्षिक आय कम होना चाहिए। नि:शक्तता प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र अंचलाधिकारी जारी किया हुआ ही मान्य होगा।

रांची में स्कूलों में आरक्षित सीटों की संख्या

स्कूल का नामसीटेंआरक्षित
कलकत्ता प. स्कूल ओरमांझी1503
महात्मा गांधी स्कूल बुंडू4010
लेडी केसी राय कमड़े4010
कैराली स्कूल एचईसी4010
जेके इंटरनेशनल रातू6015
इंटरनेशनल स्कूल कांके8020
हॉली चाइल्ड हेहल4010
गुरुनानक स्कूल पीपी कंपाउंड4010
गुरुगोविंद सिंह स्कूल, कमड़े20050
ग्रीनलैंड स्कूल, सिंह मोड़4010
गौतम बुद्धा स्कूल टाटीसिलवे4010
जीएंडएच गेतलातू3007
फर्स्ट मार्क स्कूल बरियातू12030
फिरायालाल मेन रोड1003
डीएवी गांधीनगर2005
डीएवी निरजा सहाय कांके4010
डीएवी नंदराज बूटी मोड़20050
डीएवी नंदराज, लालपुर6015
डीएवी आलोक6015
डीएवी नागेश्वर हटिया6015
डीएवी स्कूल, एचईसी8020
डीएवी हेहल4010
डीएवी बरियातू8020
डीएवी को ऑपरेटिव खलारी4010
बर्लिन पब्लिक स्कूल4010
बेथनी कॉन्वेंट स्कूल4010
अरुणी पब्लिक स्कूल4010
ब्रिजफोर्ड पब्लिक स्कूल2406
कैंब्रियन पब्लिक स्कूल धुर्वा8020
कैंब्रिज स्कूल टाटीसिलवे5013
डीएवी कपिलदेव4511
डीपीएस रांची4010
जेवीएम श्यामली1203

      

नर्सरी-एलकेजी और क्लास वन में नामांकन
अभिवंचितों के बच्चों को नर्सरी-एलकेजी और क्लास वन में एडमिशन लिया जाएगा। नर्सरी-एलकेजी में एडमिशन के लिए उम्र सीमा 3.6 वर्ष से 4.6 वर्ष के बीच होना चाहिए। इसी प्रकार पहली क्लास में एडमिशन लेने वाले बच्चों का उम्र 5.6 से 7 वर्ष के बीच होना चाहिए। आवेदक का आवास स्थान स्कूल से अधिकतम दूरी पांच किलोमीटर होना जरूरी है।

जन्म प्रमाण पत्र : इसमें कोई एक प्रमाणपत्र दें...
जन्म, मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र अधिनियम 1986 के अंतर्गत जन्म प्रमाण पत्र।
अस्पताल या सहायक नर्स और एएनएम रजिस्टर अभिलेख।
आंगनबाड़ी अभिलेख।
माता पिता या अभिभावक द्वारा बच्चे की आयु का घोषणा पत्र।

आवास प्रमाण पत्र...
बच्चे के नाम वाले पिता या माता के नाम पर जारी राशन कार्ड।
बच्चे का या उसके माता-पिता के निवास का प्रमाण पत्र।
माता-पिता में से किसी एक का निवास प्रमाण पत्र।
आधार या जॉब कार्ड इसमें से कोई एक प्रमाणपत्र दें

आय प्रमाणपत्र...
अंचलाधिकारी या मुखिया या वार्ड कमिश्नर द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र। 
बीपीएल राशन कार्ड।

प्रमाणपत्र... इसमें से कोई एक डॉक्यूमेंट जमा करें
उपायुक्त या अनुमंडल अधिकारी या अंचलाधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र।
सरकारी अस्पताल का चिकित्सा प्रमाण पत्र यदि बच्चा नि:शक्त हो।
अनाथ बच्चे की स्थिति अंचलाधिकारी या मुखिया या वार्ड कमिशनर द्वारा जारी प्रमाण पत्र।