पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
रांची. शहर में रविवार से ही होली का खुमार लोगों पर चढ़ने लगा। शहर में कई जगह होली मिलन समारोह हुए। मोरहाबादी के चिल्ड्रेन पार्क में युवाओं के लिए होली मिलन हुआ। युवाओं ने जमकर रंगों से होली खेली। झामुमो महिला मोर्चा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. महुआ माजी के आवास पर आयोजित इस समारोह में महिलाओं ने एक-दूसरे को जमकर अबीर और गुलाल लगाया। होली के गीत पर खूब झूमीं।
समारोह को सफल बनाने में मोर्चा की चिंतामणि सांगा, आशा गुप्ता, संध्या गुड़िया, रुना शुक्ला व अन्य की प्रमुख भूमिका रही। वहीं, श्री जैन श्वेतांबर ओसवाल संघ द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होली मिलन समारोह हुआ। श्री दिगंबर जैन भवन में आयोजित होली मिलन समारोह में सकल श्वेताम्बर समाज के परिवारों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय और समाज सेविका महुआ मांझी ने समाज को बधाई दी। संघ की ओर से श्रीचंद बोथरा, विमल दससाणी, अमर चंद बेगानी, घेवर चंद नाहटा, संपत लाल रामपुरिया, विनोद जैन, प्रकाश चंद्र नाहटा, सुभाष चंद्र बोथरा, कमला नाहटा, रूबी बांठिया, सरिता दस्सानी द्वारा समाज के परिवारों को अबीर-गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। दूसरी ओर, झारखंड चित्रांश मंच द्वारा रविवार को हरमू हाउसिंग कॉलोनी में होली मिलन का आयोजन किया गया। सदस्यों ने झाल-ढोलक के साथ होली के पारंपरिक गीतों का आनंद लिया। चित्रांश मंच के अध्यक्ष अमरेश कुमार श्रीवास्तव और सचिव संजय अखौरी ने मंच के सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाएं दीं।
चेशायर होम में दिव्यांगों के साथ होली... भाेजपुरी गीत लॉलीपॉप लागेलू बजते ही परिसर गुलाल से भर गया
चेशायर होम में बॉर्न फॉर विजन की टीम ने ‘खुशियों वाली होली’ की थीम पर रविवार काे होली मिलन कार्यक्रम का आयाेजन किया। चेशायर हाेम में रहने वाले बच्चाें ने अपनी प्रस्तुति से सबकाे झुमने पर मजबूर कर दिया। भाेजपुरी गाना लॉलीपॉप लागेलू बजते ही पूरा परिसर अबीर-गुलाल से भर गया। लाेग एक-दूसरे पर खूब गुलाल उड़ाए। संस्थापक अविनाश सिंह ने कहा कि असली होली समाज के साथ है। वहीं,पारस एचईसी हाॅस्पिटल में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना। मेयर आशा लड़का ने हॉस्पिटल की न्यूनेटल आईसीयू का उद्घाटन किया। उसके बाद महिलाओं के लिए हेल्थ टाॅक शो का आयोजन हुअा। हाॅस्पिटल की स्त्री रोग विषेशज्ञ डाॅ. अंशु अग्रवाल ने महिलाओं को स्वस्थ रहने के उपाए बताए और परामर्श दिया।
मिथिला में मच गई होरी रे...
झारखंड मिथिला मंच ने रविवार काे पटेल मैदान हरमू में होली मिलन समारोह सह अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत बाल कलाकार सोनम, रूपम व हर्ष ने गोसोवनी गीत से की। इसके बाद दरभंगा से आए कलाकाराें ने हाेली गीत की महफिल जमाई। कलाकार दुर्गानंद झा और डॉली सिंह ने बाबा हरिहरनाथ सोनपुर में खेलें होली..., इसके मंच के सदस्याें ने एक-दूसरे काे रंग-गुलाल लगाकर हाेली की बधाई दी। इस बीच मंच की वरिष्ट महिला निर्मला देवी, शैल झा, अमोघा झा, गायत्री देवी, कामनी झा, डॉ. आभा झा, नंदनी पाठक, निर्मला झा को सम्मानित कर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया।मसालेदार ठंडई, मांछ फ्राई, चुरा फ्राई, पुआ, जलेबी, पकौड़ी जैसे व्यंजनाें का आनंद उठाया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.