पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Ranchi
  • Ranchi Nagar Nigam Employee Strike Date March 16 Latest Updates Over Municipal Corporation 7th Pay Commission Salary Benefit Issue

रांची नगर निगम के 400 स्थाई कर्मचारी 16 मार्च से जाएंगे हड़ताल पर, कामकाज होगा ठप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर की साफ-सफाई पर निगमकर्मियाें की हड़ताल से काेई असर नहीं पड़ेगा। - Dainik Bhaskar
शहर की साफ-सफाई पर निगमकर्मियाें की हड़ताल से काेई असर नहीं पड़ेगा।
  • कर्मचारियों के सर्विसबुक का वेरिफिकेशन नहीं होने से नहीं मिल रहा सातवें वेतनमान का लाभ

रांची. नगर निगम के कर्मचारियाें की सर्विसबुक का वेरिफिकेशन नहीं हाेने से अभी तक निगमकर्मियाें काे सातवें वेतनमान का लाभ नहीं मिला है। इससे नाराज हाेकर निगम के करीब 400 स्थाई कर्मचारी 16 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। रांची नगर निगम कर्मचारी संघ ने हड़ताल पर जाने की घाेषणा कर दी है। 


निगमकर्मियाें के हड़ताल पर जाने से अागामी 21 मार्च काे प्रस्तावित निगम बाेर्ड की बैठक टलने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा कार्यालय के कामकाज ठप हाे जाएंगे। क्याेंकि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र शाखा, वाटर बाेर्ड, इंजीनियरिंग, बाजार शाखा, नक्शा सहित सामान्य शाखा के सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इस दाैरान किसी भी शाखा से लाेगाें का काेई काम नहीं हाेगा। हालांकि शहर की साफ-सफाई पर निगमकर्मियाें की हड़ताल से काेई असर नहीं पड़ेगा, क्याेंकि सफाईकर्मी कांट्रेक्ट पर कार्यरत हैं अाैर वे हड़ताल में शामिल नहीं हैं।