पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Ranchi
  • Ranchi Nagar Nigam Employees Strike Postponed Due To Coronavirus Corona COVID 19 Outbreak In India Jharkhand Latest News Updates

नगर निगम के कर्मचारियों की हड़ताल टली, जनहित में काम करेंगे स्टाफ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची नगर निगम कर्मचारी संघ ने 16 से आहुत अनिश्चितकालीन हड़ताल को स्थगित कर दिया है। (फाइल) - Dainik Bhaskar
रांची नगर निगम कर्मचारी संघ ने 16 से आहुत अनिश्चितकालीन हड़ताल को स्थगित कर दिया है। (फाइल)
  • शहर की व्यवस्था को देखते हुए जनहित में कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय त्याग दिया है

रांची. कोरोनावायरस की वजह से रांची नगर निगम कर्मचारी संघ ने 16 से आहुत अनिश्चितकालीन हड़ताल को स्थगित कर दिया है। क्योंकि कोरोना की वजह से सामूहिक रूप से धरना-प्रदर्शन करने के लिए कर्मचारी तैयार नहीं हुए। वहीं, शहर की व्यवस्था को देखते हुए जनहित में कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय त्याग दिया है। यह निर्णय शनिवार को हुई रांची नगर निगम कर्मचारी सघ की बैठक में लिया गया।


संघ के अध्यक्ष नरेश राम ने बताया कि एक ओर कोरोना को लेकर लोग भयभीत हैं। नगर निगम के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से निगम में सभी तरह के काम ठप हो जाएंगे। इसे देखते हुए फिलहाल हड़ताल स्थगित कर दिया गया है। साथ ही सरकार से मांग की गई है कि नगर निगम के कर्मचारियों की सेवापुस्त का सत्यापन कराकर सातवें वेतनमान का भुगतान किया जाए।

खबरें और भी हैं...