पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
रांची. राजधानी रांची में हजारों अवैध वाटर कनेक्शन को वैध किया जाएगा। नगर विकास विभाग की एजेंसी जुडको द्वारा हायर की गई कंपनियां अभियान चलाकर वाटर कनेक्शन को वैद्य करेगी। साथ ही सभी घरों में वाटर मीटर लगाया जाएगा, ताकि पानी की चोरी बंद हो। जितने पानी का इस्तेमाल लोग करेंगे, उन्हें उतना ही पैसे का भुगतान करना पड़े। यह निर्देश नगर विकास सचिव विनय कुमार चौबे ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक के दौरान अधिकारियों को दी।
उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में जलापूर्ति योजनाओं पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने रांची सहित अन्य नगर निकायों में जलापूर्ति योजना का काम कर रही कंपनियों के पदाधिकारियों को कहा कि उन्हें निर्धारित समय सीमा के अंदर ही काम करना होगा। सरकार की ओर से एक भी कंपनी को एक्सटेंशन नहीं दिया जाएगा। जहां एनओसी की समस्या नहीं है वहां तेज गति से कार्य करें। जलापूर्ति की योजनाएं जनता से सीधे जुड़ी हुई योजनाएं हैं इसलिए इसमें आपको टाइम एक्सटेंशन नही मिलेगा।
सचिव नेे जलापूर्ति योजनाा को धरातल पर उतारनेेे के लिए यह दिया निर्देश
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.