पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
रांची. राजधानी रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को एक बार फिर मौसम परिवर्तन ने लोगों को परेशान कर दिया। सुबह से जारी बारिश और तेज हवा से ठंड में बढ़ गई है। कुछ ही देर की बारिश से कई इलाकों में जलजमाव की भी समस्या उत्पन्न हो गई। इधर, मौसम विभाग की मानें तो 15 मार्च रविवार को भी बारिश होने के आसार बने हुए हैं।
रांची, रामगढ़, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, लातेहार, गुमला, लोहरदगा, खूंटी और बोकारो में अच्छी-खासी बारिश दर्ज की गई। वहीं, कई क्षेत्र में तेज हवा भी चली। रांची में शुक्रवार को सुबह से ही मौसम खराब रहा। ठंडी हवा के चलने के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई, जिसके बाद दोपहर तक मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शहर में कुल .3 एमएम बारिश हुई।
पिछले 24 घंटे में राज्य के लगभग सभी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। हजारीबाग व लातेहार के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश 98.2 एमएम हजारीबाग में रिकॉर्ड किया गया। यहां कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई। सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में दर्ज किया गया। वहीं, रविवार को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंघभूम, पश्चिमी सिंघभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ के कुछ हिस्सों में गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश की संभावना है।
15 मार्च तक हल्की बारिश की संभावना
रांची सहित अन्य जिलों में लगभग 15 मार्च तक हल्की बारिश होने की संभावना है। विभाग ने कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ ही लगभग 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। 16 मार्च से रांची सहित राज्य में मौसम साफ होने की संभावना है। कुछ जिलों में बादल छाए रह सकते हैं, पर बारिश नहीं होगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.