पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
रांची. सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के अलकापुरी में रहने वाले एक ठेकेदार ने शुक्रवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम मिथिलेश वर्मा है और वह अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ घर में रहता था। परिवार के सभी सदस्य एक पार्टी में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए थे। इस दौरान मिथिलेश अपने घर में अकेला था।
पार्टी से पत्नी और बच्चे जब शनिवार सुबह घर लौटे तो देखा कि मिथिलेश अपने कमरे में फांसी के फंदे से झूल रहा है। इसके बाद सभी जोर-जोर से शोर मचाते हुए आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग मौके पर जमा हुए और घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए रिम्स भेज दिया। आत्महत्या के कारणों के बारे में कोई जानकारी पुलिस को अब तक नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.