पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गुमला में पुल से टकराई कार, हादसे में रेस्टोरेंट संचालक की मौत, अगले महीने होनी थी शादी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मृतक राहुल मिश्रा की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar
मृतक राहुल मिश्रा की फाइल फोटो।
  • होली मनाने के लिए गुमला स्थित नाना के घर आ रहा था युवक
  • पिता आर्मी से रिटायर्ड तो मां हैं प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका

गुमला. होली मनाने के लिए गुमला स्थित अपने नाना के घर आ रहे 26 वर्षीय रेस्टोरेंट संचालक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। मृतक की पहचान हजारीबाग निवासी राहुल मिश्रा के रूप में हुई है।  राहुल मंगलवार को कार से गुमला आ रहा था। इसी दौरान सदर थाना क्षेत्र के लांजी भरदा के पास सड़क पर एक गाय को बचाने के क्रम में उसने कार से नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे पुल से टकरा गई। 


हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल राहुल मिश्रा को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि राहुल के सिर में गंभीर चोटें लगी थीं। इस संबंध में गुमला थाना में राहुल के फुफेरे भाई सुशांत शेखर ने लिखित जानकारी दी है।  पुलिस ने सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जिसके बाद उसके शव को मंगलवार शाम हजारीबाग ले जाया गया जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

पिता आर्मी से रिटायर्ड तो मां हैं प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका
राहुल होली मनाने के लिए गुमला चेटर पंडित मुहल्ला स्थित अपने नाना यमुना पाठक के घर आ रहा था। राहुल की दो बहनें है। राहुल के पिता सुशील मिश्रा आर्मी से रिटायर्ड हैं और शहर के लोहरदगा रोड में होटल संचालित करते हैं। जबकि मां असनी प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका हैं। राहुल रांची में भूखा पंडा नाम का रेस्टोरेंट चलाता था।

अप्रैल में होनी थी राहुल की शादी
अप्रैल माह मेंं राहुल की शादी होनी थी। राहुल के पिता सुशील मिश्रा आर्मी से आठ वर्ष पूर्व रिटायर्ड हो चुके हैं। राहुल की दो बहनों में बड़ी बहन निधि पाठक की शादी रांची में हुई है। जबकि छोटी बहन मुन्नी पाठक दिल्ली में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया कि राहुल ने वकालत की भी पढ़ाई की थी।