जनसंवाद कार्यक्रम में बोलते सुदेश।
मुरी| सिल्ली प्रखंड के रामपुर जोन के गांव में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में प्रखंड के लोधमु आम बागान में इसके अलावा कुतरु असुर कोड़ा कुटाम आदि गांव में कार्यक्रम आयोजित किए गए आजसू केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने गांव में जन-संवाद कार्यक्रम में कहा कि राजनीति में सकारात्मक सोच होनी चाहिए। तभी आने वाली पीढ़ी को दिशा और दशा दे पाएंगे। क्षेत्र के हर घर में शुद्ध पानी व खेत में सालों भर सिचाई के लिए पानी पहुंचाने की हमारी तैयारी है।्रामीणों ने गांव के विभिन्न समस्याओं की जानकारी दिया।ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर सुदेश महतो ने आश्वस्त किया कि समस्याओं को दूर किया ग्रामीणों को निर्बाध रूप से पानी आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए क्षेत्र में सर्वे कार चल रहा है। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम में आए हुए लगभग 500 से अधिक महिला समितियों के बीच दरिया कुर्सी का वितरण किया गया। देर शाम बिसरिया में 100 गैस सिलेंडर और चूल्हा वितरण किया गया।