पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रंगदारी द्वारा वसूले गए दो लाख 70 हजार रुपए के साथ दो गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरफ्तार अपराधियों के बारे में जानकारी देते एसपी प्रशांत आनंद। - Dainik Bhaskar
गिरफ्तार अपराधियों के बारे में जानकारी देते एसपी प्रशांत आनंद।
  • सदर थाना क्षेत्र के चटनाही चौक के पास से हुई दोनों की गिरफ्तारी
  • पकड़ा गया बदमाश गैंगस्टर अमन साह व सुजीत सिंहा के लिए काम करते थे

लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के चटनाही चौक से गैंगस्टर अमन साह व सुजीत सिंहा गिरोह के दो गुर्गे को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी प्रशांत आनंद ने शनिवार को बताया कि अपराधियों के विरूद्ध जारी छापेमारी अभियान में लातेहार जिला पुलिस ने यह सफलता हासिल की। अपराधियों के पास से रंगदारी द्वारा वसूले गए दो लाख 70 हजार रुपए नगद व तीन मोबाइल बरामद किया गया है।


गिरफ्तार अपराधी आनंद कुमार सानकर उर्फ राहुल सानकर और चंदन कुमार साव दोनों रामगढ़ जिला के पतरातू के रहने वाले हैं। इनकी गिरफ्तारी सदर थाना क्षेत्र के चटनाही चौक के पास से हुई। गौरतलब हो कि महज एक सप्ताह पूर्व गिरोह के तीन गुर्गों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।


एसपी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के दिशा-निर्देश पर टीम गठित की गई। फिर इस गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि सुजीत सिन्हा और अमन साहू द्वारा लगातार व्हाट्सएप कॉलिंग व मैसेज कर व्यवसायियों और ठेकेदारों को धमकी दी जा रही थी। रंगदारी की रकम नहीं देने पर गोलीबारी की भी घटना इनके गिरोह द्वारा की जा चुकी है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी लातेहार के अलावे धनबाद, हजारीबाग, रामगढ़ व चतरा जिले में घटना को अंजाम दे रहे थे।

खबरें और भी हैं...