पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पिकअप वैन पलटने से चालक सहित दो लोगों की मौत, सड़क पर बैठे पशु से टकराने के बाद हादसा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन। - Dainik Bhaskar
दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन।
  • पिकअप वैन के चालक की घटनास्थल पर ही मौत, दूसरे को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

कोडरमा. डोमचांच थाना स्थित छाबड़ा पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को पिकअप वैन पलटने से चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पिकअप वैन डोमचांच से कोडरमा की ओर जा रही थी। इस दौरान सड़क पर बैठे पशु से टक्कर के बाद चालक नियंत्रण खो दिया और एक अज्ञात वाहन को टक्कर मार दी। इसके बाद पिकअप वैन सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


डोमचांच थाना प्रभारी दशरथ यादव ने बताया कि मृतक की पहचान तेतरीयाडीह निवासी 30 वर्षीय चंदन सिंह के रूप में हुई है। जबकि दूसरे मृतक की पहचान 30 वर्षीय सुभाष यादव के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि पिकअप वैन में अवैध अभ्रक लदा था। फिलहाल, पिकअप वैन को सड़क से थाना लाया गया है। जांच की जा रही है कि पिकअप वैन पर अवैध अभ्रख किसका है। इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 

डुमरी में यात्री बस हादसे की शिकार
उधर, डुमरी में तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में 10 से अधिक यात्रियों को चोट आई है। गंभीर रूप से घायलों को मीना अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि बस कोलकत्ता से यात्रियों को लेकर सासाराम जा रही थी। हादसे के बाद यात्री बस का चालक फरार हो गया। 

खबरें और भी हैं...