पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
रांची। रंगाें के त्याेहार हाेली पर मिलावटखाेराें ने हमारी सेहत से खिलवाड़ करने की बड़ी साजिश रची है। इसका खुलासा रविवार सुबह हुआ, जब रांची जिला प्रशासन की टीम ने बिहार से लाए जा रहे नकली पनीर की बड़ी खेप पकड़ी। फूड इंस्पेक्टर ने माैके पर ही पनीर की जांच की। पनीर पर आयाेडीन टिंचर डाला ताे वह काला पड़ गया। फूड इंस्पेक्टर ने बताया कि इस पनीर में यूरिया, आराराेट और कास्टिक साेडा मिलाया गया है। इसे खाने से हृदय राेग और कैंसर जैसी बीमारियां हाेने का खतरा रहता है। किडनी और लीवर भी डैमेज हाे सकता है।
फूड इंस्पेक्टर डाॅ. एसएस कुल्लू के नेतृत्व में टीम ने सुबह 3:30 बजे बूटी माेड़ के पास बिहार से अाने वाली बसाें की जांच शुरू की। कुल 18 बसाें की जांच की गई। इनमें पांच बसाें से 4102 किलाे नकली पनीर अाैर 15 किलाे नकली घी मिला। प्रशासन से इसे जब्त कर लिया। फूड इंस्पेक्टर ने माैके पर ही पनीर पर अायाेडीन टिंचर डालकर जांच की ताे पनीर नीला अाैर काला हाे गया। टीम ने पनीर अाैर घी का सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिया। इसके बाद जुमार नदी के किनारे गड्ढा खाेदकर इसे जमीन में दबा दिया गया। हालांकि पनीर की सप्लाई किसने की अाैर इसे कहां पहुंचना था, इसका पता नहीं चल पाया है। जिन बसाें से नकली पनीर मिला, उसके ड्राइवर काे हिरासत में ले लिया गया है।
बख्तियारपुर, आरा और पटना से आ रहा था पनीर
प्रशासन को पता चला था कि हाेली पर बाजार में बड़े पैमाने पर नकली पनीर, खाेअा अाैर घी खपाया जा रहा है, जो बिहार से आता है। इसके बाद प्रशासन ने टीम बनाई, जाे रविवार सुबह तीन बजे से ही बिहार से अाने वाली बसाें की जांच में जुट गई। जांच के दाैरान बख्तियारपुर, अारा अाैर पटना से अाने वाली बसाें में नकली पनीर अाैर घी बरामद हुअा।
बाजार में पहले ही खप चुका है सैकड़ाें क्विंटल पनीर
छापेमारी की सूचना मिलते ही अपर बाजार, हरमू अाैर रातू राेड़ इलाके में दुग्ध सामग्री बेचने वालाें में हड़कंप मच गया। कुछ व्यवसायियाें ने बताया कि पिछले तीन दिनाें से रांची में बिहार से बड़े पैमाने पर पनीर, खाेअा अाैर घी अा रहा है। क्याेंकि हाेली में पनीर-खाेअा की डिमांड ज्यादा रहती है। एेसे में करीब पांच हजार किलाे से अधिक नकली पनीर बाजार में माैजूद है। डाॅ. कल्लू ने कहा कि छापेमारी की जा रही है। फिर भी लाेगाें काे खुला पनीर खरीदने से बचना चाहिए।
3 तरीके से पता कर सकते हैं , पनीर असली है या नकली
1. नकली पनीर ज्यादा सख्त हाेता है। वह रबर की तरह खिंचता है। जबकि असली पनीर मुलायम हाेता है।
2. पनीर के टुकड़े काे हाथ में रखकर मसलें। अगर टूटकर बिखरने लगे ताे समझ लीजिए कि यह मिलावटी है। क्याेंकि स्किम्ड मिल्क पाउडर ज्यादा दबाव नहीं झेल सकता।
3. पनीर काे उबालकर ठंडा करें। फिर उसपर अायाेडीन टिंचर की कुछ बूंदें डालें। अगर पनीर का रंग नीला या काला पड़ जाए ताे समझ लीजिए यह नकली है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.