जामताड़ा : नारायणपुर में ट्रक-टाटा मैजिक में सीधी टक्कर, चार की मौत
सिटी रिपोर्टर | जामताड़ा/ पबिया जामताड़ा में सड़क दुर्घटना में दो किशोर सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 घायल हो...
Bhaskar News Network | Last Modified - Apr 17, 2018, 02:40 AM IST
सिटी रिपोर्टर | जामताड़ा/ पबिया
जामताड़ा में सड़क दुर्घटना में दो किशोर सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, धनबाद रेफर कर दिया गया, लेकिन उनमें से एक की रास्ते में ही मौत हो गई। 10 घायलों का इलाज जामताड़ा सदर अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़ कर भाग निकला। इससे गुस्साए आसपास के लोगों ने जामताड़ा- नारायणपुर सड़क जाम कर विरोध जताया। गुस्साए लोग मृतक के परिजनों को मुआवजा देने के साथ ही घटनास्थल पर किसी प्रशासनिक अधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे।
दुर्घटना सोमवार साम साढ़े चार बजे जामताड़ा- नारायणपुर एडीबी मुख्य सड़क पर पबिया केंदुआटांड़ के निकट केसीपीएल कैंप के पास हुई। बताया जाता है कि टाटा मैजिक वाहन पर 15 से अधिक मजदूर सवार हो नारायणपुर के खरकोकुंडी मोहनपुर में मकान की ढलाई कर वापस पबिया लौट रहे थे। इस दौरान जामताड़ा से चावल लेकर नारायणपुर जा रहे ट्रक से टाटा मैजिक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टाटा मैजिक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में घायलों के चीत्कार से आसपास का इलाका दहल उठा। हादसे के बाद आसपास के लोग दुर्घटनास्थल पर जुटे और घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि हादसे में दो किशोर सहित तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
गंभीर रूप से घायल दो लोगों छोटेलाल हेंब्रम व रंजीत हेंब्रम को प्राथमिक चिकित्सा के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया, लेकिन उनमें से एक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके अलावा मृतकों में कुंदन रजक, राहुल रजक व पिंटू मरांडी शामिल हैं।
हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद करते स्थानीय लोग और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक।
ननिहाल से लौट रहे कुंदन व राहुल दोनों भाई की मौत
हादसे में मृत कुंदन रजक और राहुल रजक पिछले दिन अपने ननिहाल काली पूजा समारोह में खरकोकुंडी गया हुआ था। सोमवार को उसके दादा बैकुंठ रजक मजदूरी करने के बाद अपने दोनों पोता को लेकर वापस सिकरायडीह लौट रहे थे। इसी बीच यह दुर्घटना हुई और किशोरों की जान चली गई। उनकी मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतकों के नाम : कुंदन रजक, राहुल रजक, पिंटू मरांडी व एक अन्य।
घायलों के नाम : अरुण हेंब्रम (26), महातन मरांडी (28), सुशील मुर्मू (32), सुखदेव मुर्मू (30), जितेन मरांडी (29), प्रभुनाथ मुर्मू (32), संतोष मुर्मू (28), निवारण मुर्मू (26), राकेश मुर्मू (26) और विष्णु मुर्मू (28)।
टायर जला कर जाम लगाया, आश्वासन के बाद माने लोग
दुर्घटना के बाद काफी संख्या में गुस्साए ग्रामीण सड़क पर उतर आए। लोगों ने जामताड़ा- नारायणपुर सड़क पर टायर जला कर जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। गुस्साए लोगों का कहना था कि इस रोड पर तेज गति से वाहनों का परिचालन होता है, जिससे अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। लोग ट्रक चालक के भाग जाने से भी काफी गुस्से में थे। वे ट्रक में आग लगाने कीउत्तेजित लोग वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी को मौके पर बुलाने और मुआवजा की मांग कर रहे हैं।
Get the latest IPL 2018 News, check IPL 2018 Schedule, IPL Live Score & IPL Points Table. Like us on Facebook or follow us on Twitter for more IPL updates.जामताड़ा में सड़क दुर्घटना में दो किशोर सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, धनबाद रेफर कर दिया गया, लेकिन उनमें से एक की रास्ते में ही मौत हो गई। 10 घायलों का इलाज जामताड़ा सदर अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़ कर भाग निकला। इससे गुस्साए आसपास के लोगों ने जामताड़ा- नारायणपुर सड़क जाम कर विरोध जताया। गुस्साए लोग मृतक के परिजनों को मुआवजा देने के साथ ही घटनास्थल पर किसी प्रशासनिक अधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे।
दुर्घटना सोमवार साम साढ़े चार बजे जामताड़ा- नारायणपुर एडीबी मुख्य सड़क पर पबिया केंदुआटांड़ के निकट केसीपीएल कैंप के पास हुई। बताया जाता है कि टाटा मैजिक वाहन पर 15 से अधिक मजदूर सवार हो नारायणपुर के खरकोकुंडी मोहनपुर में मकान की ढलाई कर वापस पबिया लौट रहे थे। इस दौरान जामताड़ा से चावल लेकर नारायणपुर जा रहे ट्रक से टाटा मैजिक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टाटा मैजिक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में घायलों के चीत्कार से आसपास का इलाका दहल उठा। हादसे के बाद आसपास के लोग दुर्घटनास्थल पर जुटे और घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि हादसे में दो किशोर सहित तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
गंभीर रूप से घायल दो लोगों छोटेलाल हेंब्रम व रंजीत हेंब्रम को प्राथमिक चिकित्सा के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया, लेकिन उनमें से एक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके अलावा मृतकों में कुंदन रजक, राहुल रजक व पिंटू मरांडी शामिल हैं।
हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद करते स्थानीय लोग और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक।
ननिहाल से लौट रहे कुंदन व राहुल दोनों भाई की मौत
हादसे में मृत कुंदन रजक और राहुल रजक पिछले दिन अपने ननिहाल काली पूजा समारोह में खरकोकुंडी गया हुआ था। सोमवार को उसके दादा बैकुंठ रजक मजदूरी करने के बाद अपने दोनों पोता को लेकर वापस सिकरायडीह लौट रहे थे। इसी बीच यह दुर्घटना हुई और किशोरों की जान चली गई। उनकी मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतकों के नाम : कुंदन रजक, राहुल रजक, पिंटू मरांडी व एक अन्य।
घायलों के नाम : अरुण हेंब्रम (26), महातन मरांडी (28), सुशील मुर्मू (32), सुखदेव मुर्मू (30), जितेन मरांडी (29), प्रभुनाथ मुर्मू (32), संतोष मुर्मू (28), निवारण मुर्मू (26), राकेश मुर्मू (26) और विष्णु मुर्मू (28)।
टायर जला कर जाम लगाया, आश्वासन के बाद माने लोग
दुर्घटना के बाद काफी संख्या में गुस्साए ग्रामीण सड़क पर उतर आए। लोगों ने जामताड़ा- नारायणपुर सड़क पर टायर जला कर जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। गुस्साए लोगों का कहना था कि इस रोड पर तेज गति से वाहनों का परिचालन होता है, जिससे अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। लोग ट्रक चालक के भाग जाने से भी काफी गुस्से में थे। वे ट्रक में आग लगाने कीउत्तेजित लोग वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी को मौके पर बुलाने और मुआवजा की मांग कर रहे हैं।
दैनिक भास्कर पर Hindi News
पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Sadar News in Hindi सबसे पहले दैनिक
भास्कर पर | Hindi Samachar
अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Hindi News App,
या फिर 2G नेटवर्क के लिए हमारा Dainik Bhaskar Lite App.
Web Title: जामताड़ा : नारायणपुर में ट्रक-टाटा मैजिक में सीधी टक्कर, चार की मौत
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)