आदित्यपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करते सिविल सर्जन।
भास्कर न्यूज| सरायकेला
सिविल सर्जन डॉ प्रियरंजन ने आदित्यपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अनुपस्थित पाए गए दो चिकित्सक डॉ रीना कुमारी और डॉ मीरा मुर्मू सहित एक क्लर्क सावित्री सामंता को शोकॉज किया गया है। पूर्वाह्न 9:40 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आदित्यपुर पहुंचे सिविल सर्जन ने तकरीबन एक घंटे तक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया। मौके पर उपस्थित कर्मचारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए। इसे लेकर उन्होंने कहा कि चिकित्सक, नर्स व स्वास्थ्य कर्मी अपने कार्य को ड्यूटी नहीं बल्कि धर्म मानकर निभाए। जन स्वास्थ्य हित के प्रति सदैव समर्पित बने। उन्होंने बताया कि व्यवस्था सुधार को लेकर औचक निरीक्षण का दौर जारी रहेगा।