पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
लाइफस्टाइल डेस्क. स्टाइल के मामले में भारतीय दूल्हे नित नए प्रयोग करना पसंद करते हैं। फैशन की इस कड़ी में मनारकली एक शानदार आउटफिट है। सोशल मीडिया पर अपना जलवा कायम रखने वाली यह ड्रेस शादी के सीजन में सेलेब्स की खास पसंद बनकर सामने आ रही है। सब्यसाची जैसे टॉप डिजाइनर्स इसके साथ नए प्रयोग कर इसे खास बना रहे हैं।

कैसी होती है ये ड्रेस
युवतियों के लिए डिजाइन किया गया अनारकली से मिलता-जुलता यह ड्रेस एक लंबा फ्रॉक स्टाइल कुर्ता है, जो नीचे से फिटेड होता है। इसका नाम अनारकली की तर्ज पर ही रखा गया है। इसे चूड़ीदार पजामे के साथ स्टाइल करना दूल्हों को भा रहा है।
कैसे चला ये ट्रेंड
मनारकली के ट्रेंड को बढ़ाने में देश के टॉप फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने अहम भूमिका अदा की। उन्होंने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की शादी के लिए इसे खासतौर से डिजाइन किया था। उन्हीं की देखादेखी इसे शादी के मुख्य पहनावे के तौर पर यूथ ने खूब पसंद किया।
स्टाइल करने के 2 तरीके
रॉयल लुक के लिए अंगरखा स्टाइल मनारकली के साथ बेज रंग का चूड़ीदार पजामा पहनें। इसके साथ सफेद या गोल्डन कलर का साफा, बेज बेल्ट और सफेद एमरल्ड माला से अपना लुक कंप्लीट कर सकते हैं।
यूनिक दिखना चाहते हैं तो ग्रीन जैसे ब्राइट कलर की मनारकली शेरवानी पहनें। इसके साथ कढ़ाईदार सिल्क जैकेट और उसी से मैच करता हुआ साफा अच्छा लगेगा। अपने लुक को बढ़ाने के लिए एक हाथ में डिजाइनर स्टोल कैरी कर सकते हैं।
काम आएंगे ये टिप्स
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.