लाइफ स्टाइल डेस्क. फोटोफ्रेम्स, कुछ एक्सेरीज़ या रंगों में बदलाव करके ऑफिस डेस्क या स्टडी टेबल को नवेला रूप दिया जा सकता है। काम करने के स्थान को खुबसूरत दिखना चाहिए। जानिए कुछ ही बातें जिससे इंटीरियर को नया लुक दिया जा सकता है।
छोटी-छोटी चीजों से बदल लुक
-
जार से बनेगी बात
जार को हमेशा किचन में देखा जाता है। इस बार इन्हें डेस्क पर रखकर नया प्रयोग करें। इन जार में बोर्ड पिन्स, पेपर क्लिप्स रख सकती हैं। इसके अलावा पेन स्टैंड की जगह इन जार में पेन भी रख सकते हैं। इसके लिए भी कलर थीम रख सकते हैं।
-
फोटो फ्रेम थीम
कलाकारों या ग्राफिक आर्टिस्ट की डेस्क ऐसी हो सकती है। अपने पंसदीदा फ्रेम्स को यहां जगह दे सकते हैं। डेकोरेशन के लिहाज़ से अलगअलग रंग के फ्रेम का चयन कर सकते हैं। सुंदर कुशन या सीट कुशन रखकर भी क्यूबिकल का स्टाइल बदल सकते हैं।
-
कलर थीम आज़माएं
रंगों के मेल की सजावट में सबसे अहम भूमिका होती है। अपनी डेस्क के लिए पसंदीदा रंग की थीम चुनें, कोशिश करें कि खिलते हुए रंग हों। जिस भी रंग को चुन रहे हों उस रंग के फोटो फ्रेम, पेन स्टैंड, बोर्ड पिन्स, डायरी आदि लीजिए और डेस्क को नया कर लीजिए।
-
नए तरह के बुक होल्डर
बुक होल्डर हों या पेपरवेट, आप ख़ुद इन्हें सजीला बना सकते हैं। इसके लिए अलग-अलग आकार के चिकने पत्थरों को मनपसंद रंग से पेंट करके सुखा लें। एंटीक रूप देना चाहते हैं तो कॉपर, गोल्डन, सिल्वर से पेंट कर लें। छोटे पत्थर डेस्क पर रखे गमलों में भी रख सकते हैं।
-
किनारी दिखेगी अलग सी
डेस्क की साधारण-सी किनारियों को देखकर ऊब गए हैं तो उन्हें वाशी टेप की मदद से सजाएं। आजकल कई तरह के रंग और प्रिंट्स में ये टेप उपलब्ध हैं। इन्हें टेबल के आसपास की किनारी के अलावा डेस्क की वॉल को सजाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
-
हैंगिंग एक्सेरीज़
ऑफिस एक्सेसरीज़ को रखने का अंदाज़ बदलना हो तो ये तरीक़ा आपके काम का है। बोर्ड पिन्स से सिर्फ़ काग़ज़ात ही नहीं लगाएं बल्कि इस पर टेप, कैंची, पेन आदि भी टांग सकते हैं। इससे ये आसानी से मिल भी जाएंगे और एक्सेसरीज़ रखने का ये स्टाइल डेस्क को भी ख़ूबसूरत दिखाएगा।