1) सोफा कम बंक बैड
यह सोफा दिखने में जितना शानदार है उतना ही काम का भी है। यह बंक बेड यानी कि दो बिस्तरों में परिवर्तित हो सकता है। इसे ड्रॉइंग रूम और बेडरूम में रख सकते हैं। मेहमान आने पर या बच्चों के लिए इसे बेड में बदल सकते हैं। ये काफ़ी आसानी से बेड में बदला जा सकता है।
यह रचनात्मक रूप से डिज़ाइन किया गया सोफा है, जो विभिन्न ऊंचाइयों के क्यूब्स से बना है। इसमें पहले से तय जगह नहीं होती बल्कि सुविधानुसार कहीं भी बैठा जा सकता है। यह कमरे को नया रूप देता है। इस सोफे को ड्रॉइंग रूम के अलावा बच्चों के कमरे में भी रखा जा सकता है।
ये सोफा दिखने में बहुत सोबर लगता है। इसे बेड बनाना बेहद आसान है। बस इसके पिछले भाग को सीधा करते ही डबल बेड तैयार हो जाता है। इसके अलावा हत्थे वाली जगह रखे तकियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
किताबें पढ़ने के शौकीन हैं तो ये सोफा आपके लिए है। इसमें हत्थे वाली जगह को किताबें रखने के लिए इस्तेमाल किया गया है। यानी कि आप सोफे पर आराम से बैठकर किताब पढ़ने का आनंद ले सकते हैं।
अब तक आपने सोफा कम बेड के बारे में सुना होगा। लेकिन आजकल यांग सोफा काफ़ी पसंद किया जाता है। ये इंटरलॉक रहता है और काफ़ी जगह बचाता है। इसे ज़रूरत के अनुसार अलग-अलग आकार में भी प्रयोग किया जा सकता है। इसे साधारण सोफे की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं और सभी हिस्सों को मिलाकर बिस्तर की तरह भी उपयोग में ले सकते हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.