अगलगी की घटना:राख के ढेर से उठी आग की चपेट में आने से नौ घर खाक

पलासी9 दिन पहले
  • कॉपी लिंक

नकटाखुर्द पंचायत के बुआलदाँती गांव वार्ड नंबर 4 में मंगलवार को दोपहर के बारह बजे अचानक आग लगने से नौ लोगों का नौ घर सहित कीमती सामान जल कर राख हो गया। नकटाखुर्द पंचायत के मुखिया बिरेंद्र पासवान ने जानकारी देते हुए कहा कि राख के ढेर से आग लगी। अग्निशमन वाहन व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। अग्नि पीड़ितों में सिंहेश्वर यादव, मनोज यादव, उमेश यादव, रामेश्वर यादव, जीवछ कुमार यादव, नितीश कुमार यादव, गोविंद लाल यादव, दिनेश यादव व प्रकाश यादव शामिल हैं। जानकारी अनुसार किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अग्निकांड से साढ़े चार लाख रुपये के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मुखिया बिरेंद्र पासवान ने प्रशासन से अग्नि पीड़ितों को आर्थिक मदद करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...