कार्यक्रम:अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस पर याद किए गए वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन

रेणुग्राम13 दिन पहले
  • कॉपी लिंक

फारबिसगंज प्रखंड के तिरसकुंड पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस के मौके पर महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंसटाइन को याद किया गया। मौके पर चेतना सत्र के उपरांत प्रधान शिक्षक ने दिवस ज्ञान के अंतर्गत वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग एवं अल्बर्ट आइंस्टीन के तेलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। कहा कि इसी दिन गणितीय अस्थिर पाई की खोज एवं उनके मान का आविष्कार हुआ था। अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस के मौके पर बच्चों को गणित के महत्वपूर्ण गणितीय चिन्ह को श्यामपट्ट पर बताकर उनके गुणों को बताया एवं दैनिक कार्यों में उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर सहायक शिक्षक रिंकू कुमार पासवान, रसोईया आरती देवी लुखी देवी ललिता कुमारी सहित सैकड़ों स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...