गोह थाना में एक किशोरी के अपहरण मामले में एफआईआर दर्ज करायी गई है। उक्त एफआईआर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी की मां ने दर्ज करायी है। जिसमें अपनी 14 वर्षीय बेटी के अपहरण कुछ लोगों द्वारा कर लेने की बात कही गई है।
दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि सोमवार की सुबह 7:00 बजे किशोरी स्कूल के लिए घर से निकली थी, जो वापस नहीं आई है। काफी खोजबीन किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। महिला ने गांव के ही राहुल कुमार, जितेंद्र मिश्रा, पुरुषोत्तम कुमार व गांधी पासवान पर किशोरी का अपहरण का आरोप लगायी है। वहीं यह भी कहा गया है कि पूर्व में भी उक्त लोगों द्वारा किशोरी के साथ छेड़छाड़ की गई थी। उक्त मामले में गोह थाने में कांड संख्या 167/22 दर्ज है। इस संबंध में गोह थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि अपहृत किशोरी के मां के बयान पर कांड संख्या 186/22 दर्ज किया गया है। जिसमें राहुल कुमार, जितेंद्र मिश्रा, पुरुषोत्तम कुमार, गांधी पासवान को नामजद आरोपी बनाया गया है। सभी आरोपित गायब किशोरी के गांव के रहने वाले हैं। अपहृत किशोरी की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.