औरंगाबाद जिले के मुफ्फसिल थाना अंतर्गत अमर बिगहा गांव में शराब के नशे में धुत शराबी ने एक महिला के साथ छेड़खानी कर डंडे से मार कर कान फाड़ दिया। झगड़ा में पुष्पा कुमारी पति धर्मेंद्र यादव उम्र 35 वर्ष, कुसुम देवी उम्र 62 वर्ष, समिता देवी उम्र 40 वर्ष को मारकर बुरी तरीके से घायल कर दिया है।
दरअसल यह मामला जमीनी विवाद के कारण हुई जिसमें दोनों पक्ष अपने जमीन के लिए बहसबाजी कर रहे थे लेकिन उसी दौरान तू-तू मय के साथ दोनो पक्षो में जोरदार झड़प हो गयी। जिसमे विपक्षी सुधीर यादव, उपेंद्र यादव, रंधीर यादव, जितेंद्र यादव, तेतरी देवी, मिना देवी, उर्मिला देवी, रिंकी कुमारी, रावन्ति कुमारी के द्वारा धारदार हथियार के हमला किया गया जिसमें एक महिला का सर फट गया तो दूसरे महिला का कान पर गहरा चोट लगने से महिला तड़फड़ाकर गिर गयी।
सभी घायलों का इलाज हेतु सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया गया लेकिन दिमाग पर चोट लगने से महिला का मानशिक सन्तुलन खराब हो गया। कान के बेहतर इलाज हेतु महिला को यहां से दूसरे जगह रेफर किया गया है। फिलहाल और लोग सदर अस्पताल में इलाजरत है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.