औरंगाबाद के देव प्रखण्ड के ढिबरा थाना क्षेत्र के दुलारे पंचायत अंतर्गत तेंदुई गांव में सोमवार की देर शाम एक महिला को पागल सियार ने काट लिया। जिसके कारण महिला की हालत गंभीर हो गयी। घटना के बाद परिजनों के द्वारा आनन फानन में महिला को इलाज के लिए नजदीकी के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। लेकिन गंभीर हालत देखते हुए घायल महिला को औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया। घायल महिला की पहचान उसी गांव के मुंगेश्वर यादव के 40 वर्षीय पुत्री मुन्नी कुमारी के रूप में की गई है।
काम कर लौटते समय सियार में किया हमला, नोंचा मुंह
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला शाम को अपने खेत मे काम कर रही थी। खेत मे अपना काम समाप्त कर वह अपने घर आ रही थी। तभी बीच रास्ते मे एक पागल सियार ने महिला के ऊपर अचानक हमला कर दिया। पागल सियार महिला के पैर में लिपट गया। इसके बाद महिला गिर पड़ी। फिर सियार महिला के चेहरे पर हमला कर दिया। हमले में महिला के चेहरे को नोंच लिया जिसके कारण चेहरे पर गंभीर चोट एवं निशान आ गए। जिसके बाद महिला चीखने चिल्लाने लगी।
चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के नागरिक दौड़े जिसके बाद सियार वहां से भाग निकला। घटना के बाद घायल महिला को नागरिकों ने आसपास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। लेकिन चेहरे के कई हिस्सों पर गंभीर चोट आने के कारण महिला की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है।
पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण कभी जंगली बन्दर तो कभी पागल सियार बने घातक
बताते चलें कि वह इलाका पहाड़ी क्षेत्र से घिरे होने के कारण कभी जंगली बंदर तो कभी पागल सियार लोगों पर हावी होते जा रहा है। कुछ दिन पहले लकड़ी लेकर आ रही एक महिला के ऊपर दर्जनों बंदरों ने हमला कर दिया था। जिसके कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.