- Hindi News
- Local
- Bihar
- Aurangabad
- Aurangabad IMA Diabetes Awareness Rally | Health Tips & Diet Advice
औरंगाबाद- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने निकाली रैली:लोगों को शुगर के खतरे से किया आगाह, रेग्यूलर एक्सरसाइज, बैलेंस डाइट लेने की सलाह
- कॉपी लिंक

वर्ल्ड शुगर डे के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), औरंगाबाद के तत्वावधान में मंगलवार को शहर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के चिकित्सकों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान मधुमेह
रैली दानी बिगहा स्थित सत्येंद्र नारायण सिंहा पार्क से शुरु होकर महाराणा प्रताप तक पहुंची।इसके बाद वापस सत्येंद्र नारायण सिंह पार्क पहुंचकर कार्यक्रम में तब्दील हो गई। इसमें शामिल चिकित्सकों और अन्य लोगों ने हाथों में जागरूकता संदेश लेकर आम नागरिकों को डायबिटीज के बढ़ते खतरे, इसके लक्षण, बचाव और समय पर जांच के महत्व के बारे में बताया।
चिकित्सकों ने कहा कि वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली, खानपान में अनियमितता, शारीरिक गतिविधियों की कमी और व्यायाम से दूरी के कारण मधुमेह का खतरा लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों को अपनी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव लाने की जरूरत है। कार्यक्रम के दौरान लोगों का बीपी शुगर चेक किया गया तथा नियमित खान पान और एक्सरसाइज शुगर कंट्रोल रखने वाले लोगों ने लोगों के बीच अपना अनुभव भी साझा किया।

दुनियाभर में नौ प्रतिशत लोग मधुमेह से पीड़ित
कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. ब्रजकिशोर सिंह ने कहा कि डायबिटीज आज पूरी दुनिया के सामने एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बन चुकी है। दुनियाभर में लगभग नौ प्रतिशत लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं। वहीं भारत में 11 से 12 प्रतिशत आबादी मधुमेह से जूझ रही है, जबकि 12 से 15 प्रतिशत लोग ऐसे हैं, जिनमें भविष्य में डायबिटीज होने की आशंका बनी हुई है। ये आंकड़े बेहद चिंताजनक हैं और समय रहते इस बीमारी के प्रति गंभीर होने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि मधुमेह ऐसी बीमारी है, जिसके खतरे को जागरूकता, नियमित स्वास्थ्य जांच और जीवनशैली में सुधार के माध्यम से काफी हद तक कम किया जा सकता है। लोगों को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। भोजन में संतुलन बनाए रखने के साथ नियमित शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बीमारी के प्रति जागरूकता ही इसके बचाव की दिशा में सबसे प्रभावी कदम है।
लापरवाही नहीं बरतें, नियमित कराएं ब्लड शुगर की जांच
इस अवसर पर देव हॉस्पिटल के एमडी डॉ. अभय कुमार ने लोगों को मधुमेह के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि डायबिटीज को जागरूकता, अनुशासित जीवनशैली और नियमित चिकित्सकीय निगरानी से नियंत्रित रखा जा सकता है। इसके लिए जरूरी है कि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और बीमारी के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करें।
उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और समय-समय पर ब्लड शुगर की जांच कराना बेहद जरूरी है। जिन लोगों को मधुमेह की शिकायत है, उन्हें चिकित्सकों की सलाह के अनुसार दवाओं और खानपान का पालन करना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानी को हल्के में नहीं लें। समय पर जांच और उचित चिकित्सकीय सलाह से बीमारी के गंभीर प्रभावों से बचा जा सकता है।
पार्क पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने सुबह टहलने आए लोगों से सीधा संवाद किया। उन्हें मधुमेह से बचाव के तरीके बताए और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। चिकित्सकों ने कहा कि केवल बीमारी होने के बाद उपचार कराना पर्याप्त नहीं है, बल्कि बीमारी से बचाव के लिए पहले से सतर्क रहना भी जरूरी है।
जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प
कार्यक्रम में डॉ. शीला वर्मा, डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. मृत्युंजय कुमार, डॉ. बीके अटल, नगर परिषद के चेयरमैन उदय गुप्ता, योग गुरु जितेंद्र गुप्ता, समाजसेवी शंभूनाथ पांडेय और प्रो. विजय सिंह सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी ने मधुमेह जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि डायबिटीज से बचाव के लिए केवल चिकित्सकों की पहल पर्याप्त नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। परिवार के सदस्यों, युवाओं और बुजुर्गों को भी नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित करना होगा।
कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर, नियमित व्यायाम करके, संतुलित भोजन लेकर और समय-समय पर ब्लड शुगर की जांच कराकर मधुमेह के खतरे को कम किया जा सकता है।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















