औरंगाबाद के देव सूर्यकुंड तालाब में जलाए गए 5,100 दीप:वाराणसी से आए ब्राह्मणों ने किया गंगा आरती, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

औरंगाबाद2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

औरंगाबाद में शनिवार की शाम देव सूर्यकुंड तालाब 5100 दीये से जगमग हो उठा। मौका था सूर्य नारायण सेवा समिति द्वारा आयोजित दिव्य सूर्य महाआरती सह गंगा आरती का। वाराणसी के छह विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा आरती करायी गई। इसमें देव व आसपास के हजारों लाेगों ने भाग लिया।

वहीं सूर्यकुंड तालाब पर दीप जलाया। जिससे सूर्यकुंड तालाब जगमग हो उठा। इससे पहले गंगा आरती की शुरूआत औरंगाबाद भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह ने पूजा-अर्चना कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि यह समिति का बेहतर प्रयास है। इस तरह के आयोजन से देव सूर्य मंदिर की ख्याति और बढ़ेगी।

बक्सर से मंगवाया गया था एक टैंकर गंगा जल

कार्तिक व चैती छठ के मौके पर हर साल सूर्यकुंड तालाब पर दिव्य सूर्य महाआरती सह गंगा आरती का आयोजन किया जाता है। इसके लिए बक्सर से गंगा जल मंगवाया जाता है। हर साल की तरह इस बार भी बक्सर से एक टैंकर गंगा जल मंगवाया गया था। जिसे देव सूर्यकुंड तालाब में छोड़ा गया।

गंगा आरती के दौरान सांसद प्रतिनिधि अश्विनी कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, भाजपा नेत्री अनिता सिंह, मनीष पाठक, भाजपा मीडिया प्रभारी मितेंद्र सिंह, प्रखंड प्रमुख मानमति देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष पिंटू साहिल, उपाध्यक्ष गोलू गुप्ता, सीओ आशुतोष कुमार, देव थानाध्यक्ष मनोज कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...