औरंगाबाद में 4 महीने बाद मिला कोविड पॉजिटिव केस:स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, संक्रमित महिला की हालत गंभीर

औरंगाबाद2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

औरंगाबाद जिले में शनिवार को एक महिला कोविड पॉजिटिव मिली। जिससे स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। कोविड पॉजिटिव महिला शहर के सत्येंद्र नगर मोहल्ला की रहने वाली बताई जा रही है। महिला की स्थिति गंभीर है। जिस कारण इलाज सदर अस्पताल परिसर स्थित आइसीयू में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन डा. रविभूषण श्रीवास्तव ने स्वास्थ्यकर्मियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है।

सिविल सर्जन ने बताया कि अस्पताल में एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। महिला के केस इतिहास की जानकारी ली जा रही है। सिविल सर्जन ने कोरोना संक्रमण को लेकर चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों को विशेष निर्देश दिया है। बताते चलें कि नवंबर 2022 में जिले में कोविड पॉजिटिव मरीज मिला था।

करीब 4 माह बाद फिर से कोविड-19 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। फिलहाल संक्रमित महिला का हिस्ट्री पता नहीं चल पाया है। स्वास्थ्य विभाग हिस्ट्री खंगालने में जुट गई है। जो भी व्यक्ति पॉजिटिव महिला के संपर्क में आए होंगे, उनका कोविड टेस्ट कराया जाएगा।