औरंगाबाद में शनिवार की देर रात संदिग्ध स्थिति में एक युवक की मौत हो गई। अब तक युवक का शिनाख्त नहीं हो पाया है। उक्त युवक का शव मदनपुर थाना क्षेत्र के नगमतिया समीप एक कंटेनर के नीचे से बरामद किया गया है। उम्र करीब 40 साल बतायी जा रही है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव मदनपुर पुलिस काे सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।
टहलते ही पहुंचे लोग तो हुआ मामले का खुलासा
रविवार की सुबह कुछ लोग टहलते हुए नगमतिया मोड़ समीप पहुंचे तो देखा कि कंटेनर के नीचे एक युवक का शव पड़ा है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। फिर इसकी सूचना मदनपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मदनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और तहकीकात शुरू की। कुछ लोगों का कहना है कि कंटेनर चालक है। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। शुक्रवार की रात जिस कंटेनर के नीचे युवक का शव हुआ था। उसका एक्सीडेंट हो गया था। हालांकि चालक फरार हो गया था।
रविवार की सुबह कंटेनर के नीचे से शव मिलने से आशंका जतायी जा रही है कि वह वापस आ गया होगा, अंदरूनी चोट के कारण मौत हुई होगी। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि तहकीकात की जा रही है। शव के शिनाख्त करने की कोशिश भी की जा रही है। जब तक शव का शिनाख्त नहीं हो पाता है। तब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाएगा कि इसकी मौत कैसे हुई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.