सोमवार को नगर थाना क्षेत्र के सिन्हा कॉलेज मोड़ के समीप बाइक के आमने सामने की टक्कर में दोनो बाइक सवार युवक घायल हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगो के द्वारा दोनो को ईलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में लाया गया जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। दोनो घायल घायल युवक की पहचान शहर के बिराटपुर मुहल्ले के राहुल कुमार के 19 वर्षीय पुत्र निखिल कुमार एवं बारुण निवासी संजीत सिंह के 17 वर्षीय पुत्र आदित्य सिंह के रूप में कि गयी है। जिसमे एक युवक की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार निखिल किसी काम से शहर के बाजार करने आया हुआ था और संजीत अपने घर से बाइक पर सवार होकर पढ़ाई करने के लिए आया था। लेकिन निखिल जैसे ही सिन्हा कॉलेज मोड़ के तरफ मुड़ना चाहा तभी दूसरी ओर से आ रहा संजीत दोनो आपस मे टकरा कर घायल हो गए और सड़क पर पर गिर पड़े। इसके बाद आसपास के लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गयी।
घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घायल दोनों युवक को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है लेकिन आदित्य की स्थिति खतरे से बाहर बताते हुए चिकित्सकों के द्वारा उसे घर भेज दिया गया। जबकि निखिल के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वह सदर अस्पताल औरंगाबाद में ही इलाजरत है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों युवक के फोन के माध्यम से घटना की सूचना परिजनों को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही दोनों घायल युवक के परिजन आनन-फानन में औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना एवं इलाज के लिए जुट गए। निखिल के परिजनों ने बताया कि बाजार में समान की।खरीदारी करने आया था और सड़क हादसे का शिकार हो गया। जबकि आदित्य के परिजनों में बताया कि शहर के सिन्हा कॉलेज मोड़ के समीप पढ़ाई करने प्रतिदिन बाइक से आया करता था। लेकिन आज सड़क हादसे का शिकार हो गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.