औरंगाबाद में रविवार शाम सड़क हादसे में पिता पुत्र गंभीर रूप में घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगो की मदद से औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के घटराइन पंचायत के सहार गांव निवासी जानकी साव के 49 वर्षीय पुत्र मालिक चन्द्र साव एवं मालिक चन्द्र साव का 23 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार के रूप में कि गयी है। वहीं घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज-रफीगंज मुख्य पथ पर शिवगंज के समीप घटी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनो पिता पुत्र बाइक पर सवार अपने घर से रफीगंज मन्दिर में पूजा अर्चना करने गए थे। वहीं से दोनो पूजा लर घर लौट रहे थे। लेकिन जैसे ही शिवगंज के समीप पहुचने ही वाले थे कि चलती बाइक से अचानक एक नीलगाय सड़क पार करने के दौरान इन्ही लोगो के ऊपर कूद गया। जिसमे बाइक अनियंत्रित हो गया और दोनो सड़क हादसे का शिकार हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गयी।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों के द्वारा दोनो को औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों के द्वारा उपचार किया जा रहा है। इसके बाद घटना की सूचना परिजनों को दी गयी। सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुचे और दोनो का इलाज कराने में जुटे हुए है। लेकिं मालिक चन्द्र साव के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.