औरंगाबाद में अवैध रूप से टिकट बनाकर बिक्री करने वाला एक कैफे संचालक को रफीगंज रेल पुलिस गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी को कासमा बाजार से पकड़ा गया है। वहीं 62 हजार 676 रुपया भी जब्त किया गया है। इसके साथ-साथ अन्य सामान भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार विक्की कुमार कासमा थाना क्षेत्र के अरथुआ गांव का रहने वाला है।
गिरफ्तार आरोपी से रेलवे पुलिस ने कड़ी पूछताछ की। जिसमें कई अहम सुराग मिले हैं। जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। उम्मीद है, फर्जी टिकट के धंधे से जुड़े अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी हो सकती है। निरीक्षक प्रभारी वीके सिंह ने बताया की वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त रेल सुरक्षा बल पंडित दीनदयाल उपाध्याय जेतीन बी राज के निर्देश पर रेल सुरक्षा बल एवं स्थानीय थाना कासमा के सहयोग से कासमा बाजार स्थित डिजिटल इंडिया इंटरनेट की दुकान में छापेमारी किया गया।
छापेमारी के दाैरान 62 हजार 676 रुपया के साथ टिकट बनाने के उपकरण व यूजर आईडी जब्त किया गया है। वहीं विक्की को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने के बाद उसे रफीगंज रेल थाना लाया गया और पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने कई अहम सुराग रेलवे पुलिस को दिया है। छापेमारी दल में उप निरीक्षक इंदल कुमार मंडल, सहायक उप निरीक्षक नितेश कुमार सिंह, बृजेश कुमार पांडेय, आरक्षी एसपी साव एवं भूपेंद्र कुमार शामिल रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.