औरंगाबाद में सोमवार देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसके कारण बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र के दाउदनगर-गोह-गया रोड के लाला अमौना समीप की है। मृतक 29 वर्षीय विनोद राजवंशी हसपुरा थाना क्षेत्र के टनकुप्पी गावं का रहने वाला था। वह रात में गोह-गया रोड होते हुए कहीं बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह बाइक से लाला अमौना गांव समीप पहुंचा कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन जोरदार टक्कर मार दी। जिसके कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने दाउदनगर पुलिस को सूचना दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में युवक को लेकर दाउदनगर अनुमंडल अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद उक्त युवक के जेब खंगाला गया। उसके जेब से आधार कार्ड मिली। जिससे युवक की पहचान हुई।
फिर इसकी सूचना मृतक युवक के परिजनों को दी गई। घटना की सूचना जैसे ही परिजनाें को मिली कि घर में कोहराम मच गया। परिजन चीखने-चिल्लाने लगे। रात में परिजनों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और परिजनों काे शांत कराया। फिर पुलिस कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने आपदा राहत के तहत मुआवजा की मांग की है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.