औरंगाबाद के देव थाना क्षेत्र के बसडीहा पंचायत के दधपा गांव में शुक्रवार की रात अचानक तीन लोग छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसमे मां बेटी समेत एक महिला शामिल है। घायलों की पहचान उसी गांव के बिरेन्द्र चौधरी के 45 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी, 19 वर्षीय बेटी सारती कुमारी एवं अशोक चौधरी के 45 वर्षीय पत्नी लालती देवी के रूप में कि गयी है।
प्राप्त जानकारी अनुसार तीनो लोग रात समय मे छत लर बैठी हुई थी। उसी घर मे काम चल रहा था। जिसका दीवार तोड़ा जा रहा था। लेकिन दीवार तोड़ते समय ही लोग पहले से भयभीत थे। लेकिन उसी समय अचानक काम चलने के दौरान ही जब दीवाल गिरी तो तीनों लोग छत से निचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमे तीनो की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है।
आनन फानन में घटना के बाद सभी घायलों को घर के परिजन द्वारा गांव के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा हल्की फुल्की उपचार की गई। इसके बाद परिजन तीनो को सदर अस्पताल औरंगाबाद लेकर आये जहाँ चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। हालांकि सिर में गंभीर चोट लगने के कारण तीनो की हालत चिंताजनक बनी हुई है। गंभीर हालत में चिकित्सकों में औरंगाबाद सदर अस्पताल से रात में ही रेफर कर दिया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.