सोमवार की देर रात चुनावी रंजिश में शहर के वार्ड 33 पिपरडीह मुहल्ला में गोलीबारी हो गई। जिसमें वार्ड 33 के वार्ड पार्षद पिंकी यादव के ससुर सुरेश यादव के हाथ में गोली लग गई। जिसके कारण वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद पिपरडीह गांव में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद नाजुक स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां वार्ड पार्षद के ससुर का इलाज चल रहा है। मामले में जख्मी सुरेश यादव के बयान पर नगर थाना में मामला दर्ज किया गया है।
जिसमें पिपरडीह निवासी कामता यादव, अजीत कुमार उर्फ गब्बर, पिंटू कुमार, उदय उज्जवल, चिंंटू कुमार व घुरा यादव को नामजद आरोपी बनाया गया है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष एसबी शरण ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। तहकीकात की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। औरंगाबाद नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 33 से पिंकी यादव वार्ड पार्षद हैं, लेकिन इस बार पिपरडीह निवासी कामता यादव भी चुनावी मैदान में उतरे थे। जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.