बिहार फर्स्ट व बिहारी फर्स्ट विजन को हर घर तक पहgxचाना है। 2025 में चिराग पासवान को सीएम बनाने के लक्ष्य के साथ सभी कार्यकर्ता मिशन मोड में जुटकर कार्य करें। उक्त बातें सोमवार को लोजपा के 23 वें स्थापना दिवस पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए लोजपा रामविलास के नेताओं ने कही। पार्टी के स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालय मेें कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष अनूप कुमार ठाकुर ने किया। मुख्य अतिथि जिला सह प्रभारी कमलेश शर्मा को माला देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र व माला देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित स्थानीय कलाकारों के द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत गान गाकर स्वागत किया । सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर पार्टी के 23वें वर्षगांठ पर केक काटा । जिला सह प्रभारी कमलेश शर्मा ने कहा कि आज पार्टी के 23वें वर्षगांठ पर हम सभी को एक साथ उपस्थित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इसी तरह मेहनत लगन से हम सभी कार्यकर्ता मिलकर बिहार के विकास के लिए चिराग पासवान के हाथों को मजबूत करते हुए उन्हें अगला सीएम बनाना है।
चिराग पासवान का सपना बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट को हम सभी कार्यकर्ता मिलकर पूरा करेंगे। इस मौके पर प्रदेश महासचिव सह रफीगंज प्रत्याशी मनोज सिंह, प्रदेश सचिव सह नवीनगर प्रत्याशी विजय सिंह, प्रदेश सचिव विजय अकेला, राष्ट्रीय सचिव लेबर सेल मंतोष पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र पासवान, जिला उपाध्यक्ष रणधीर पासवान, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रंजू वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुरेश पासवान, युवा जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डॉ रामविलास पासवान, विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मार्कंडेय त्रिवेदी, रोहित कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गांधी मैदान से निकाला गया मार्च
पार्टी के स्थाप्ना दिवस पर शहर के गांधी मैदान से मार्च निकाला गया। हजारों कार्यकर्ता हाथ में पार्टी का झंडा लिए जुलूस में शामिल हुए। वहीं बैंड बाजा के साथ- साथ आगे- आगे घुड़सवार भी चल रहे थे। पार्टी कार्यकर्ताओं के जयघोष से पूरा इलाका गूंज रहा था। जुलूस शहर का भ्रमण करते हुए सभा स्थल पर पहंुचा । जहां केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
संसदीय बोर्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र भूषण कुमार उर्फ सोनू सिंह ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का विजन बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट को हम जब तक हर घर तक नहीं पहुंचा देंगे तब तक हम चैन का सांस नहीं लेंगे। इसके लिए हम सभी कार्यकर्ताओं के साथ रात दिन एक कर मेहनत करेंगे।
स्मृति मंच ने भी निकाला जुलूस
लोजपा के स्थाप्ना दिवस प दलित प्रकोष्ठ व स्मृति मंच के द्वारा अलग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर थाना के पास से जुलूस निकालते हुए कार्यकर्ता गेट स्कूल पहुंचे । नेतृत्व स्मृति मंच के जिलाध्यक्ष सुधीर शर्मा व दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र पासवान ने किया। दोनोें नेताओं ने कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने पार्टी की स्थाप्ना की थी। उनके सपनाें को पूरा करने का काम पार्टी सुप्रीमों चिराग पासवान कर रहे हैं। कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने की जरूरत है। कुछ लोग जिले में पार्टी को अपने पैकेट मेंे रखना चाहते हैं। लेकिन ऐसा नहीं हाेने दिया जाएगा। जिला में संगठन स्तर पर बदलाव की जरूरत है ।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.