औरंगाबाद में रफ्तार का कहर:थ्रेसर में युवक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घर का इकलौता चिराग बुझा

औरंगाबाद4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

औरंगाबाद में सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक घर का इकलौता चिराग था। जिसके जाने के बाद घर का चिराग बुझ गया। घटना के बाद से परिवार चीत्कार मार रो रहे हैं। वही गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक बूचन पासवान के 19 वर्षीय पुत्र सुबोध कुमार गोह थाना क्षेत्र के डिहुरी गांव का रहने वाला था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबोध अपने घर से बाइक पर सवार होकर किसी कार्य हेतु शुक्रवार की सुबह डिहुरी पुल पर जा रहा था। लेकिन जैसे ही पुल के समीप पहुंचा तभी अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी एक थ्रेसर में टक्कर मार दिया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों के माध्यम से उसे इलाज के लिए आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोह में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों के द्वारा गंभीर हालत देखते हुए उसे मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया।

मगध मेडिकल कॉलेज गया में चिकित्सकों के द्वारा लगातार उपचार के बाद भी सुधार नहीं होने के कारण उसे पटना रेफर कर दिया गया। जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसने अस्पताल के बेड पर ही अपना दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते ही गांव में मातम छा गया। घटना के बाद परिजन शव को लेकर अपने घर आएं।

पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं युवक घर का इकलौता चिराग था। जिसके जाने के बाद परिवार बिलख बिलख रो रहे है। मृतक के परिजनों में सरकार से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है।