होली के मौके पर फुलारा गांव निवासी सदानंद यादव से रंगदारी मांगने व गोली मारकर जख्मी करने देने से संबंधित मामले का मुख्य आरोपी फुलारा एवं हिजरार गांव निवासी संजय यादव, गनौरी यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। इन दोनों के द्वारा जोर-जबदस्ती सदानंद यादव से रंगदारी के रूप में पैसे की मांग की गयी थी। इतना ही नहीं सदानंद यादव के द्वारा पैसा नहीं देने पर दोनों युवक ने आक्रोश में आकर गोली चलाया था। इस घटना में सदानंद यादव बुरी तरह जख्मी हो गए थे। जख्मी अवस्था में बाराहाट हॉस्पिटल में इलाज कराने के बाद बेहतर चिकित्सा को लेकर उन्हें मायागंज रेफर कर दिया गया था। जहां दोनों के विरुद्ध थाना में लिखित आवेदन देते हुए कार्रवाई की मांग उन्होंने पुलिस से की थी। वहीं पुलिस के द्वारा दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल की जा रही थी। बाराहाट पुलिस के द्वारा लगातार छह महीने से दोनों की खोजबीन की जा रही थी। बाराहाट थानाध्यक्ष सतीश कुमार के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की देर रात कमलपुर मोड़ के पास दोनों युवक को एक देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस एवं एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर बाराहाट थाना लाया गया। जहां शनिवार को कड़ी सुरक्षा के साथ दोनों को बांका जेल भेज दिया गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.